वीरेन्द्र रघुवंशी की पोलिंग पर जीती BJP, अपना ही बूथ नही जिता पाए जिलाध्यक्ष रघुवंशी | KOLARAS, SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
कोलारस। अभी हाल ही में घोषित हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद हार और जीत की समीक्षा की जा रही है। कोलारस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केपी यादव 3 हजार से अधिक मतों से विजयी रहे। इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी की दो पोलिंग बूथ में से एक पोलिंग बूथ पर भाजपा को जीत और दूसरी पर हार मिली। औसत रूप से जिलाध्यक्ष रघुवंशी की पोलिंग पर भाजपा को 6 मतों से पीछे रहना पड़ा।

श्री रघुवंशी की पोलिंग बूथ क्रमांक 159 खरैह में भाजपा प्रत्याशी केपी यादव को 284 और कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया को 323 मत हासिल हुए वहीं दूसरी पोलिंग 160 पर भाजपा प्रत्याशी केपी यादव को 263 और कांग्रेस प्रत्याशी सिंंधिया को 230 मत मिले। विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के गृहगांव में गिन्दोरा से भाजपा को 415 मत और कांग्रेस को 146 मत हासिल हुए हैं। 
G-W2F7VGPV5M