विधिवत पूजा पाठ कर धूमधाम से मनाई जाएगी परशुराम जी की जयंती | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा 7 मई 2019 को फिजीकल स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर प्रात: 8:30 बजे विधिवत पूजन पाठ सुरेश शास्त्री द्वारा किया जाएगा। उसके उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा। 

प्रदेश संयोजक सर्व ब्राह्मण समाज रामजी व्यास  ने जानकारी दी पूजा पाठ के उपरांत बुजुर्गो एवं प्रबुद्धजनों से मार्गदर्शन प्राप्त किया जाएगा। सभी विप्र बन्धुओं से अनुरोध है मंदिर पर उपस्थित होकर भगवान परशुराम जी की जयंती धूमधाम से मनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। 

रामजी व्यास, प्रदेश संयोजक सर्व ब्राह्मण समाज राजेन्द्र शर्मा पिपलौदा, प्रमोद भार्गव, भगव शर्मा, अरूण भार्गव, सोनू बिरथरे, डॉ. ओपी भार्गव, धैर्यवर्धन शर्मा, कपिल भार्गव, प्रभात भार्गव, सुरेश शास्त्री, राजेन्द्र दुबे, अरविन्द सडैया, गिरजेश भार्गव, हरिशंकर भार्गव, राजकुमार सडैया, महेश भार्गव, अभिषेक भार्गव, राकेश शर्मा, अमरदीप शर्मा एवं समस्त ब्राह्मण समाज।
G-W2F7VGPV5M