बदरवास डकैती कांड: ब्राह्मण समाज लामबंद, एसपी को ज्ञापन सौंपेगा | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। बदरवास में 30 अप्रैल को लगभग नौ आरोपियों द्वारा बाह्मण समाज सेवी श्रीकृष्ण शर्मा के यहॉ पच्चीस से तीस लाख की डकैती को अंजाम दिया गया था। डकैतों की निर्भयता का अंदाजा सीसीटीवी में कैद उनकी हरकतों से लगाया जा सकता है। 

घटनाक्रम के दौरान परिवार के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी से पूरा परिवार घटना के सप्ताह भर बीत जाने के बाद भी खौफजदा है। आरोपियों की गिरफ्तारी व लूट का पर्दाफास न होने से सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज में रोष व्याप्त है तथा समाज ने घटना की निंदा की है।

इसी क्रम में सर्व ब्राह्मण समाज के कार्य वाहक जिलाध्यक्ष अरूण भार्गव तथा विवाह सम्मेलन समिति के संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा ने संयुक्त रूप से वताया कि समाज विधिवत अनुमति प्राप्त कर सोमवार को प्रातः 11 बजे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी से मुलाकात कर आरोपियों की षीघ्र गिरफ्तारी की मांग सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी करेगा। 

घटना की सर्व ब्राह्मण समाज ने निंदा की है निंदा करने वालों में सर्व बा्रह्मण समाज के प्रदेश संयोजक रामजी व्यास, सनाढ्य ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र दुवे, बीएम शर्मा, पुरूषोत्तम कांत शर्मा, रमेश पचौरी, भगवत शर्मा, अनिल शर्मा, महेश शर्मा स्वामी, हरिशंकर दुवे, विजय शर्मा, महेन्द्र शर्मा, शैलेन्द्र टेडिया, प्रदीप शर्मा, राजेन्द्र पिंकी शर्मा, कपिल भार्गव, श्रीमती उषा भार्गव, अरविन्द सरैया, संजय राष्ट्रीय, राजू शर्मा, उत्कर्ष शुक्ला, पवन शर्मा, आकाश शर्मा, मनोज मंत्री, महावीर मुदगल, दिलीप त्रिवेदी, धर्मेन्द्र भारद्वाज, सतीश शर्मा आदि शामिल है। 
                

 एसपी ने दिया था 3 दिन का आश्वासन 6 दिन बाद भी नहीं मिली पुलिस को कोई सफलता

घटना के अगले दिन जब एसपी घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए बदरवास आए थे उस समय बदरवास के ब्राह्मण समाज द्वारा एसपी को लूट कांड का जल्द पर्दाफाश करने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा गया था। 

उस समय एसपी ने ब्राह्मण समाज के लोगों को आश्वस्त किया था कि 3 दिन में ही हम आरोपियों को पकड़ लेंगे लेकिन 6 दिन बाद भी अपराधियों का कोई भी सुराग पुलिस नहीं लगा पाई है इसके उलट 2 चोरियां और हो चुकी हैं इससे पुलिस की गश्त व्यवस्था की पोल खोलती दिख रही है