पहले मशीन खराब,फिर लंच के नाम पर मतदान रोक दिया | Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के छावनी मतदान केंद्र क्रमांक 32 पर धीमी गति से चल रहे मतदान को लेकर मतदाता परेशान देखे जा रहे हैं। यहां पर सुबह के वक्त आधे घंटे तक ईवीएम मशीन खराब रही। बताया जाता है कि एक महिला कर्मचारी द्वारा अनावश्यक बटन दबा दिए जाने के कारण मशीन में खराबी आ गई।

जिसके कारण मतदाताओं की लंबी कतार लग गई और उन्हें वोट डालने में एक घण्टे तक इंतजार करना पड़ा। यह एक घंटे तक  मतदान रुका रहा। इसके बाद दोपहर में 1:30 बजे भोजन के नाम पर मतदान रोक दिया गया। इसके कारण भी मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। यहां पर धीमा मतदान होने पर मतदाताओं में नाराजगी देखी गई। बताया जाता है कि इस पोलिंग क्रमांक 30 पर महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है और इन्हें मतदान का अनुभव ना होने के कारण मतदान प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है।