बदरवास डकैती काण्ड में पुलिस अब तक नाकाम, शायद थाने में डाकुओं का इंतजार हो रहा है | Badarwas News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। बीते 6 दिन पूर्व जिले के बदरवास नगर में हुई 30 लाख की डकैती काण्ड में अभी भी पुलिस के हाथ खाली है,ऐसा नही है कि इस काण्ड के बाद पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद हो गई हो। इस काण्ड के बाद बदरवास थाना क्षेत्र में 2 चोरिया और हो चुकी है। इस डकैती काण्ड के आरोपी कैमरो में कैद हो चुके हैं। उसके बाद भी डकैती काण्ड में सुराग नही लगा हैं,पुलिस की कार्यप्रणाली को देखकर लगता है कि शायद डकैत थाने चलकर स्वंय ही आऐंगें। 

जैसा कि विदित कि बीती 29 30 अप्रैल की दरमियानी रात बदरवास में एसबीआई बैंक के पास निवास करने वाले क्रष्णपाल पुत्र सुखलाल शर्मा उम्र 60 साल अपने घर में सो रहे थे। उनका बेटा विजय शर्मा पत्रकार अपनी पत्नि के साथ एक कमरे में सो रहा था। तभी रात्रि में लगभग 2 बजे 9 हथियारबंद बदमाश घर की कुंदी को ड्रिल मशीन से तोडकर घर में अंदर दाखिल हुए। उसके बाद उक्त बदमाशों ने घर के मालिक क्रष्णपाल शर्मा को मारपीट कर बंधक बनाकर घर में डाल दिया था।  

उसके बाद बदमाशों ने कमरे में सो रहे पत्रकार विजय शर्मा और उसकी पत्नि को बाहर से कुंदी लगाकर बंद कर दिया। उसके बाद बडे इत्मिनान के साथ घर में रखे सोने चांदी के जेबर सहित लगभग 30 लाख रूपए का माल पार कर दिया।  

उक्त व्यापारी पर बदरवास कस्बे में ही व्याज का काम था। जिसमें वह रकम गिरवी रखकर व्याज पर पैसे देता था। जिसके चलते व्यापारी पर गिरवी रखी रकम सहित दोनों बहुओं की पूरे जेबरात सहित लगभग 30 लाख का माल पार कर ले गए। उक्त बदमाश शहर के लगे लगभग 5 सीसीटीव्ही कैमरों में कैद हुए है। 

आज इस घटना को आज 6 दिन और 144 घंटे,8640 मिनिट और 518400 सैकेंड हो चुके हैं। इस काण्ड को अंजाम देने वाले 1 नही पूरे 3 जगह कैमरे में कैद हुए है।फिर भी पुलिस के हाथ खाली हैं इस पूरे घटनाक्रम को देखने के बाद सवाल खडा होता है कि डकैती डालने से पूर्व डकैतो को पकडने वाली पुलिस अभी तक इस डकैती को ट्रेस क्यो नही कर सकी है सवाल बडा है  और पुलिस की कार्यप्रणाली पर खडा हैं।  
G-W2F7VGPV5M