बहन की शादी की खरीदारी करने आए युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत, 3 घायल | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
बदरवास। खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र से आ रही है कि थाना क्षेत्रांतर्गत आने वाल सुमेला गांव के पास स्थित फोरलेन पर एक ट्रक ने बाईक को उडा दिया। इस हादसे में बाईक सवार के सर पर ट्रक पहिया चढ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 3 अन्य की घायल होने की खबर भी आ रही हैं। बताया जा रहा है कि मृतक के घर में उसकी बहन की शादी थी और वह शादी की खरीददारी करने बदरवास आए थें। हादसे के कारण शादी वाले घर में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार महावीर (25) पुत्र अमोल आदिवासी बरखेड़ा अटलपुर अपने बहनोई देवीसिंह आदिवासी (25), बहन राम सखी आदिवासी (23) पत्नी देवीसिंह और भतीजी जयंती आदिवासी (8) के साथ बदरवास खरीदारी करने आया था। महावीर की बहन की शादी बुधवार को होने की वजह से खरीदारी कर वापस गांव लौट रहे थे।

चारों एक ही बाइक पर थे, तभी पीछे से आए ट्रक क्रमांक आरजे11 जीबी4950 ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। महावीर का सिर ट्रक के पहिए से कुचल जाने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि देवीसिंह गंभीर रूप से घायल है। बहन व भतीजी को भी चोटें आईं हैं। हादसे के बाद राम सखी अपने पति देवीसिंह का सिर गोद में रखकर रोती नजर आई। लोगों ने एंबुलेंस बुलवाई और पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल देवीसिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
G-W2F7VGPV5M