हमे सांसद सिंधिया के जीत के अंतर का देश में इतिहास बनाना है: केपी सिंह | Shivpuri News

शिवपुरी। गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा नामांकन फार्म भरने के उपरांत आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पिछोर विधायक केपी सिंह ने कहा कि गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र का चुनाव महज रस्मअदायगी बन कर रह गया हें। 

क्योंकि यहां जीत तो सुनिश्चित है ही, इस समय महारानी का पसीना बहाने का समय नहीं हैं यहां एक-एक कार्यकर्ता महाराज के लिए जान से मेहनत करने के लिए जुट गए हैं। लेकिन अब कार्यकर्ताओं की परीक्षा का समय हैं न कि चेहरा दिखाने का।

सिंधिया जी राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं जैसे महाराष्ट्र में एनसीपी के नेता शरद पवार फार्म भरने के बाद अन्य  क्षेत्रों में प्रचार प्रसार के लिए चले जाते हैं। लेकिन अपनी सीट की चिंता नहीं करते हैं। उसी तरह से सिंधिया जी उन्होंने आग्रह किया कि वे भी अपने क्षेत्र की चिंता न करें तथा दूसरे क्षेत्रों में जाकर कमान संभालें और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करें। 

महाराज की 17 साल की मेहनत और परिश्रम का प्रतिफल हैं जो आज नजर आ रहा हैं उन्होंने एक कहावत का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे बैलगाड़ी के नीचे चलने वाला कुत्ता समझता हैं कि बैलगाड़ी मेरी दम से चल रही हैं। 

लेकिन ऐसा नहीं है। अब हमें जीत के अंतर को कम करने के लिए प्राणपण से जुट जाना हैं तथा 2002 में मिली जीत के अंतर को और अधिक बढ़ाकर दिखाना हैं तथा जीत का अंतर इतना हो की देश व प्रदेश में एक मिशाल बनकर रहे।