करैरा। अमोला थाना के ग्राम सलैया में एक विधवा महिला के साथ उसके घर पर आए मेहमान ने रात्रि के समय उस पर जानलेवा हमाला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायन हो गई और उसे ईलाज के लिए ग्वालियर रैफर करना पडा। हालाकि अभी तक यह स्पष्ट नही हो सका है कि मेहमान बनकर आए हमलावर ने उस पर हमला क्यो किया। क्यो की घटना के बाद से महिला बेहोश हैं।
जानकारी के अुनसार दयावती पत्नि पर्वत लोधी निवासी सलैया के यहां बीते रोज एक मेहमान कमलसिंह लोधी निवासी टोडा पिछोर आया और खाना खाकर वही सो गया। बताया गया है कि आधी रात को दयावती के चीखने की आवाज आई। घर के आंगन में सो रहा जेठ तोरान तत्काल पहुंचा तो उसने देखा मेहमान बनकर आए कमलसिंह हाथ में पटा लिया उसकी बहू पर हमला कर रहा था और वह खून से भीगी हुई थी और जमीन दयावती गिरकर बेहोश हो गई।
तोरन के आने के बाद मेहमान आरोपी कमलसिंह पटा फैककर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद तोरन ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर आई और घायल दयावती को अस्पताल रवाना कर दिया। बताया जा रहा है कि दयावती के सिर पर हमलावर ने पटे से कई बार किए है कि जिससे उसका सर फट गया और अधिक खून निकलने के कारण उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे डॉक्टरो ने ग्वालियर रैफर कर दिया।
हालाकि यह पूरा मामला अभी रहस्य बना हुआ है कि आरोपी ने महिला पर हमला क्यो किया हैं, आरोपी महिला के घर में लूटपाट करना चाहता था कि उसके साथ अनैतिक संबंध बनना। अभी महिला बेहोश है और पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कमलसिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया हैं।

