शिवपुरी।ज्योतिरादित्य सिंधिया दवारा वर्ष 2019 में दिए गए अपने नामाकंन शपथ पत्र के अनुसार उनके पास व्यक्गित ओर पैतृक संपत्ति है सब कुछ मिलाकर कुल 3 अरब 74 करोड 56 लाख रूपए हैं। 8 करोड 68 लाख 53 हजार रूपए की सोने की ज्वेलरी हैं,जबकि 3 करोड रू से ज्यादा की चांदी हैं। अरबों के मालिक सिंधिया बैंक के कर्जदार भी है।
सिंधिया ने 17 लाख 16 हजार रूपए का बैंक से लोन भी ले रखा हैं। ग्वालियर,पुणे और मुबंई के न्यालय में प्रोपर्टी के मामले चल रहे हैं। उनकी पत्नि प्रियदर्शनी राजे ट्रस्ट के 9हजार 900 शेयर शिवाली फायनेशियल एडवाइजर प्राईवेट लिमिटेड,उनके पुत्र महाआर्यमन के पास 9 हजार 900 शेयर शिवाली फायनेशियल एडवाइजर प्राईवेट लिमिटेड,उनकी पुत्री अनन्या राजे सिंधिया के पास 9 हजार 900 शेयर शिवाली फाईनेशियल एडवाइजर प्राईवेट लिमिटेड के हैं।
सिंधिया के विभिन्न खातो में 3 करोड 1 लाख 87 हजार 9 रूपए जमा हैं। जबकि प्रियदर्शनी राजे पर 6 लाख 55 हजार 471 रूपए जमा हैं। जबकि पैत्रक बैंक में 19 करोड 70 लाख 92 हजार 702 रूपए 84 पैसे बैंक में जमा है जबकि महाआर्यमन पर 15 लाख 18 हजार 38 रूपए जमा हैं।

