प्रेमी ने समाज में बदनाम करने की दी धमकी, परेशान होकर किशोरी लटक गई थी फांसी पर | karera, SHIVPURI NEWS

करैरा। करैरा के ग्राम चिरली में विगत माह एक 17 वर्षीय किशोरी द्वारा फांसी लगा ली गई थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को गांव के रहने वाले कदमसिंह पुत्र सुजानसिंह के खिलाफ आत्महत्या उत्प्रेरणा का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला कि आरोपित कदमसिंह ने किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। उसे बात करने के लिए मोबाइल भी दिया था। घटना के दो दिन पूर्व आरोपित ने किशोरी पर उसके साथ भागने का दबाव बनाया, लेकिन जब उसने मना कर दिया तो आरोपित ने उसे समाज में बदनाम करने और उसके विवाह में विघ्न डालने की धमकी दी थी। इसके कारण उसने फांसी लगा ली।

पुलिस ने बताया कि किशोरी के कपड़ों से एक मोबाइल भी बरामद हुआ था। उस समय मामले में मर्ग की कायमी कर जांच की गई। इसमें मृत बालिका के पास मिले मोबाइल को साइबर सेल में जांच के लिए पहुंचाया गया और उसकी कॉल डिटेल खंगाली गई तो उसमें सिर्फ आरोपित कदमसिंह का ही नंबर था। 

इस पर कई बार बात हुई थी। जब अन्य बिंदुओं पर जांच की गई तो यह बात स्पष्ट हो गई कि आरोपित और बालिका के बीच प्रेम संबंध थे। आरोपित किशोरी पर अपने साथ भागने के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन जब किशोरी ने भागने से इंकार कर दिया तो आरोपित ने उसे बदनाम करने की धमकी दी, जिससे किशोरी परेशान हो गई। उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।