शिवपुरी। शिवपुरी गुना लोकसभा संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ के पी यादव 22 अप्रैल दिन सोमबार को अपना नामांकन भरेंगे। नामांकन महारैली एवं सभा में मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव होंगे साथ ही लोकसभा प्रभारी महेंद्र सिंह यादव लोकसभा संयोजक सूर्यप्रकाश तिवारी,पूर्व मंत्री एवं विधायक यशोधरा राजे सिंधिया,भूपेंद्र सिंह , कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, विधायक गोपीलाल जाटव विशेष रुप से शामिल होंगे। लोकसभा प्रभारी महेंद्र सिंह यादव एवं शिवपुरी के जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा प्रत्याशी डॉ के पी यादव 22 अप्रैल को अशोकनगर से चलकर गुना से भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ म्याना, बदरवास, लुकवासा, कोलारस, सेसई, बडौदी गुना बायपास,झांसी तिराहा होकर सभा स्थल शिवपुरी होटल के सामने ए बी रोड पर आमसभा का आयोजन सुबह 11 बजे किया जा रहा है। आमसभा के उपरांत भाजपा प्रत्याशी डॉ के पी यादव रैली के साथ कोर्ट रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
साथ ही बड़ी संख्या में शिवपुरी गुना अशोकनगर के भाजपा परिवार के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण नामांकन के लिए आयोजित रैली में शामिल होगें। पूरे संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में प्रत्याशी के नामांकन को लेकर जबरदस्त उत्साह का वातावरण है । जिले की पिछोर, खनियाधाना, बामौर, खोड़, रन्नौद, कोलारस, बदरवास, शिवपुरी ग्रामीण और शहर क्षेत्र से पार्टी के कार्यकर्ता और उनके समर्थक आज जिला मुख्यालय पर एकत्रित होंगे।
नामांकन रैली व सभा के लिए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, नरेंद्र विरथरे पैनलिस्ट धैर्यबर्धन शर्मा , राघवेंद्र गौतम, राजू बाथम, सुशील रघुवंशी, सुरेन्द्र शर्मा, प्रहलाद भारती, ओमप्रकाश खटीक, माखनलाल राठौर, देवेंद्र जैन, कामताप्रसाद बेमटे, रमेश खटीक, अजीत जैन, प्रीतम लोधी, राजकुमार खटीक, जगराम सिंह यादव, ओमप्रकाश शर्मा,अशोक खण्डेलवाल, दिलीप मुदगल, तेजमल सांखला, हेमंत ओझा, रामू विंदल, अनुराग अष्ठाना, ओमी जैन, डॉ राकेश राठौर,अमित भार्गब,भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष भानू दुबे, सोनू विरथरे, धनपाल यादव, मुकेश सिंह चौहान, नरेन्द्र आर्य, डॉ महेश आदिवासी,श्रीमति वीनू शर्मा,श्रीमती लक्ष्मी जाटव, श्रीमति सरोज धाकड़, श्रीमती नवप्रभा पडऱया, रामकरण यादव, केरन सिंह , दिनेश रावत, विकास पाठक, भानु जैन, बनवारीलाल, हेमपाल दांगी, विपिन खेमरिया, राधेश्याम बंसल,ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओ से आग्रह किया है कि भाजपा प्रत्याशी डॉ के पी यादव के सभा एवं नामांकन में अधिक से अधिक संख्या में पहुचे।

