चीटर चंपाबाई गिरफ्तार: एक जमनी 3 लोगो को बेच दी,1 साल से थी फरार | karera News

Bhopal Samachar

करैरा। खबर जिले की करैरा तहसील से आ रही है कि तहसील क्षेत्र के सिरसौद कस्बे में एक ही जमीन को 3 बार बेचने वाली चीटर चंपाबाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला पिछले 1 साल से फरार चल रही थी। 

जानकारी के अनुसार फरियादी भूपेंद्र भार्गव पुत्र रामेश्वर दयाल भार्गव निवासी न्यू कॉलोनी झांसी रोड करैरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी की मां विद्यादेवी पत्नी रामेश्वर दयाल का निधन हो चुका है। मां के नाम से रमेशचंद पुत्र देवीसिंह रघुवंशी व उनकी पत्नी चंपाबाई से जमीन खरीदी थी। 

ग्राम सिरसौद में स्थिति सर्वे नंबर 4662 मि 8 रकवा 1 हैक्टेयर का 7 जुलाई 2005 को विक्रय पत्र उप चंपाबाई की सहमति से निष्पादित कराया गया था। मौके पर कब्जा भी देने के बाद विक्रय पत्र के आधार पर नामांतरण भी हो गया। 

इसी भूमि को 1 मई 2015 में किशनलाल प्रजापति पुत्र स्वर्गीय रामचरण प्रजापति निवासी कोछा भांवर झांसी के नाम से विक्रय पत्र करा दिया। 17 लाख रुपए में सौदा कर 1 लाख 25 हजार रुपए चेक से ले लिए। 

22 जनवरी 2018 को तीसरी बार उसी सर्वे नंबर में से 0.40 हैक्टेयर का विक्रय पत्र क्रेता मोहन खाती, घनश्याम खाती पुत्रगण सीताराम खाती निवासी खातियों का मोहल्ला तहसील आमेर जिला जयपुर राजस्थान में 11 लाख 93 हजार 600 रुपए में विक्रय कर दिया। मामले में एफआईआर के बाद महिला आरोपी चंपा बाई फरार चल रही थी। 

Virus-free. www.avg.com