कोलारस । कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पडोरा स्थित गांधी पेट्रोल पंप के सामने एक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ अंगूरों से भरा एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन गिट्टी से भरी ट्रॉली में पीछे से जा घुसा। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर मदद करने के बजाय लोगों में अंगूर लूटने की होड़ मच गई।
हादसे के बाद मौके से फरार हुआ चालक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पिकअप वाहन (नंबर UP 93 DT 6698), जो भारी मात्रा में अंगूर लेकर जा रहा था, पडोरा के गांधी पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान वाहन चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और पिकअप आगे चल रही एक गिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप हाईवे के किनारे पलट गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना के तुरंत बाद घबराया हुआ पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
मदद की बजाय मची लूट, लोग भर-भर कर ले गए अंगूर
सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। पिकअप के पलटने से उसमें रखे अंगूर सड़क पर बिखर गए थे। हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों ने जब सड़क पर अंगूर बिखरे देखे, तो उन्होंने घायल चालक या पुलिस को सूचना देने के
बजाय अंगूर लूटना शुरू कर दिया।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, जिसे जितना मौका मिला, वह उतने अंगूर समेट कर चलता बना। देखते ही देखते वहां से भारी मात्रा में अंगूर लूट लिए गए। बाद में स्थानीय प्रशासन और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस अब फरार वाहन चालक की तलाश और मामले की जांच में जुट गई है।