शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा में स्थित गुना बाईपास क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक लाश मिलने की खबर मिल रही है। इस लाश की पहचान 38 वर्षीय हरदयाल सरदार के रूप में हुई है, जो बांसखेड़ी थाना देहात क्षेत्र का निवासी था। बताया जा रहा है कि हरदयाल मंगलवार शाम से लापता था और परिजन रातभर उसकी तलाश में जुटे रहे। बुधवार सुबह जब उसकी जानकारी मिली तो परिजन उसे तत्काल करीब 11:30 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
गुना बाईपास के पुराने खंडहर में मिला शव
जानकारी के अनुसार, शहर के गुना बाईपास इलाके में स्थित एक पुराने और जर्जर कमरे में हरदयाल सरदार संदिग्ध हालत में मिला। जैसे ही स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और हरदयाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल रहस्य बना हुआ है।
मंगलवार शाम से घर नहीं लौटा था हरदयाल
परिजनों के मुताबिक, हरदयाल सरदार मंगलवार शाम से लापता था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उसे खोजा गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह जब यह सूचना मिली कि गुना बायपास क्षेत्र के एक खंडहरनुमा कमरे में एक व्यक्ति बेसुध अवस्था में पड़ा है, तब परिजन वहां पहुंचे। बाद में मृतक की पहचान हरदयाल सरदार के रूप में हुई।
मृतक की पत्नी अपने पति को बचाने के लिए डॉक्टरों से लगातार विनती करती रही। वह इस उम्मीद में थी कि शायद किसी तरह उसकी सांसें लौट आएं, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक हरदयाल सरदार अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस, हर पहलू की जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल और संबंधित क्षेत्र में पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि हरदयाल सरदार खंडहरनुमा कमरे तक कैसे पहुंचा, वह वहां कब से था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। संभावना जताई जा रही है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।