शिवपुरी में बेडरूम मे मिली युवक की लटकती लाश, मोबाइल लॉक टूटने के बाद मिलेगा सुराग

Adhiraj Awasthi

रन्नौद कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना सीमा में आने वाले अकाझिरी गांव में निवास करने वाले 21 साल के युवक की संदिग्ध मौत होने की खबर मिल रही है। युवक अपने ही कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस को जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला हैं। परिजन भी युवक के सुसाइड करने का कोई कारण नहीं बता पा रहे है,फिलहाल पुलिस ने इस मामले में युवक की लाश कराकर मर्ग कायम किया। मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम अकाझिरी निवासी अंचल जैन उम्र 21 साल पुत्र अनिल जैन, गुरुवार को घर के ऊपरी कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अंचल जैन गुरुवार दोपहर 3 बजे सोने की कहकर ऊपर के कमरे में चला गया। दो घंटे बाद भी नीचे नहीं उतरा। कॉल लगाया। फोन रिसीव नहीं हुआ। तब वे कमरे में पहुंचे।

अंचल रस्सी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर शाम 6 बजे पुलिस पहुंची,पुलिस को जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक का मोबाइल जब्त कर लिया गया है,अब मोबाइल का लॉक टूटने पर ही युवक की मौत का राज बाहर निकल सकता हैं।  बदरवास में शुक्रवार सुबह पीएम कराया। रन्नौद थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक का मोबाइल जब्ती में लिया गया है। उससे सुराग मिलने की उम्मीद है।