Shivpuri News, कमलेश्वर महादेव मंदिर के शिवलिंग से 4 किलो चांदी काट ले गए चोर,पढिए खबर

Adhiraj Awasthi

नरेंद्र जैन @ पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर थाना सीमा में आने वाले करारखेड़ा गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर कमलेश्वर महादेव महादेव मंदिर में चोरी की खबर मिल रही है। चोरों ने मंदिर में स्थित शिवलिंग पर चढ़ी चांदी की परत को औजारों की मदद से उखाड़ दिया और लगभग 4 किलो चांदी की चोरी कर ले गए। इस क्षेत्र में कमलेश्वर महादेव मंदिर बडी आस्था का केन्द्र है। इस चोरी की घटना के बाद गहोई समाज एकत्रित होकर थाने पहुंचा और 3 दिन का चोरो को पकडने का अल्टीमेटम दिया है,पुलिस नियत समय मे चोरो को पकड़ने में नाकाम रहती है तो समाज ने उग्र आंदोलन की धमकी दी है।

पिछोर विधानसभा के पूर्व  विधायक और मध्यप्रदेश की कांग्रेसी सरकार में मंत्री रहे चुके केपी सिंह कक्काजू का गृह गांव है। इस गांव में कमलेश्वर महादेव का मंदिर है यह मंत्री इस चौरासी क्षेत्र में बड़ी आस्था का केन्द्र है। बीते रात इस मंदिर मे चोरो ने प्रवेश कर लिया। बताया जा रहा है कि सबसे पहले चोरों ने मंदिर के पुजारी के कक्ष के गेट को बहार से बंद कर दिया उसके बाद राज मंदिर के ताले तोड़कर मंदिर में प्रवेश कर लिया।

जानकारी मिल रही है कि मंदिर में स्थित शिवलिंग पर चढी चांदी की परत को चोरो ने औजारो की मदद से काट लिया।  गर्भगृह में स्थापित शिवलिंग की जलाधारी को भक्तों द्वारा लगभग 5 किलो चांदी से मढ़वाया था। सुबह जब मंदिर के पुजारी उठे तो उन्होने अपने आप को कमरे में अंदर बंद पाया किसी तरह वह कमरे के दूसरे गेट से बाहर निकले तो देखा राज मंदिर के ताले टूटे हुए है और शिवलिंग पर चढी चांदी की परत कटी हुई। चोर शिवलिंग से 4 किलो चांदी काट ले गए है।

गहोई समाज के अध्यक्ष राजाराम निगोती का कहना है कि चोरों ने केवल धातु की चोरी नहीं की है बल्कि हमारी आस्था को खंडित किया है क्षेत्रवासियों की अब मांग है कि दोषियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाए।  चोरी गई चांदी की शत-प्रतिशत बरामदगी की जाए।

इस तरह से मंदिरों को निशाना वाले चोरों को सार्वजनिक रूप से जुलूस निकाला जाए, ताकि भविष्य में कोई भी देवस्थान की ओर आंख उठाने की हिम्मत न कर सके। पुलिस ने अगर तीन दिन तक चोर नहीं पकड़े और चांदी की बरामदगी नहीं होती है तो हम पिछोर थाने से लेकर शिवपुरी एसपी ऑफिस तक आंदोलन करेगें।

 मौके पर पहुंची पिछोर पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाना चालू कर दिया हैं मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों की तलाश के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।