CCTV में कैद हुआ चोर: गिर्राज धरण मंदिर में चोरी की कोशिश नाकाम, सूने मकान में हाथ साफ

Adhiraj Awasthi

दिनारा। शिवपुरी जिले करैरा अनुविभाग के  दिनारा कस्बे में चोरी की दो घटनाओं ने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है। पहली घटना में अज्ञात चोर ने गिर्राज धरण मंदिर के दानपात्र को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। वहीं, दूसरी घटना में एक सूने मकान से लाखों रुपये के जेवर और नकद चोरी हो गए।

मंदिर में चोर का प्रयास असफल
जानकारी के अनुसार, गिर्राज धरण मंदिर में अज्ञात चोर चोरी के इरादे से घुसा। उसने दानपात्र को तोड़ने के कई प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हुआ और मौके से भाग गया। घटना पूरी तरह मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

सूने मकान से लाखों की चोरी
दूसरी घटना बेटू धुलाई सेंटर के पास मनीष मिश्रा के सूने मकान में हुई। मनीष का परिवार होली मनाने अपने पुश्तैनी गांव कटीली गया हुआ था। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और एक कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखी दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, एक चांदी की करधौनी और लगभग 90 हजार रुपये नकद ले गए। नकद खेती के लिए डीजल खरीदने हेतु रखा गया था।

परिवार लौटने पर चोरी का पता
सुबह परिवार के लौटने पर चोरी की जानकारी मिली। मनीष मिश्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले भी कस्बे में इसी तरह की चोरी राघवेंद्र पटवा के घर हुई थी। लगातार बढ़ती इन घटनाओं से इलाके में लोगों में डर और चिंता का माहौल है।