शिवपुरी। शिवपुरी जिले में नाबालिग संबंधी 2 अपराधो का खुलासा हुआ है। खनियाधाना क्षेत्र में निवास करने वाली एक नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार करने वाले एक 23 साल के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है,वही तेंदुआ थाना सीमा से अपहरण की गई नाबालिग को पुलिस ने मुरैना से सकुशल बरामद कर लिया है।
शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के खनियाधाना थाना सीमा से गायब हुई नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दतिया के - (थाना बसई) ग्राम बरधमा निवासी धर्मेंद्र योगी उम्र 23 साल पुत्र पीतम योगी, खनियाधाना थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की को अगवा कर ले गया था। पुलिस ने नाबालिग को बरामद किया। बयान दर्ज किए। किशोरी से ज्यादती करने पर अपराध दर्ज किया। तलाश शुरू की। धर्मेंद्र योगी को 19 मार्च को गिरफ्तार किया। 20 मार्च को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे उप जेल पिछोर भेज दिया गया।
तेंदुआ से गायब अपहत्त नाबालिग मुरैना से बरामद
शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग को पुलिस ने मुरैना जिले से बरामद कर लिया 10 दिन बाद बरामद नाबालिग को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
जानकारी के मुताबिक तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम बसई निवासी पिता ने 10 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर छानबीन शुरू की। अपहृत नाबालिग बालिका की तलाश के लिए टीम बनाई। मुखबिर तंत्र मजबूत किया। पता चला कि लापता नाबालिग मुरैना जिले में है। पुलिस ने 20 मार्च को नाबालिग को मुरैना जिले के पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र स्थित मझेरा गांव से बरामद कर लिया है। मामले में विवेचना जारी है।