शिवपुरी। शिवपुरी जिले में अपराध और आपसी रंजिश की दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना मायापुर के चंदौरिया गांव की है, जहां महज 200 रुपए उधार न देने पर एक मजदूर के सिर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया। वहीं दूसरी घटना कोलारस की है, जहां शराब पीने के विवाद में पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर फावड़े और फरसे से हमला कर दिया, जिससे युवक की नाक कट गई और उसका पैर टूट गया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक अशोकनगर जिले के (कदवाया थाना) ग्राम नयागांव निवासी मेहरबान सिंह आदिवासी उम्र 45 साल मजदूरी करने मायापुर थाने के चंदौरिया गांव आया था। 19 मार्च की रात 8 बजे वह गांव की अथाई पर बैठा था। इसी दौरान गांव का राजेश आदिवासी आया।
वह 200 रुपए उधार मांगने लगा। पैसे न होने की बात कही तो राजेश भड़क गया। वह गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर राजेश ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। युवक के सिर, हाथ और उंगली में गंभीर चोट आई है। मायापुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया है।
विवाद में काट डाली नाक
कोलारस में शराब पीने को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया। पड़ोसी ने दो साथियों के साथ मिलकर युवक पर हमला कर दिया। फावड़े के वार से युवक की नाक कटकर लटक गई। युवक को इलाज के लिए कोलारस से जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया। कोलारस थाना पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
पराई की पौर, कोलारस निवासी मुरारी जाटव हमला हुआ। मुरारी के भाई मनफूल ने कोलारस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मनफूल के मुताबिक 19 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे कोलारस में इमामबाड़ा के पास मुरारी का पड़ोसी गुड्डा जाटव से शराब पीने को लेकर विवाद हुआ।
गुड्डा ने साथियों बादशाह जाटव, बृजेश जाटव के साथ मिलकर फरसा, फावड़ा, बेल्ट से हमला कर दिया। हमले में मुरारी का एक पैर टूट गया। सिर सहित शरीर में चोटें आईं। पुलिस ने गुड्डा जाटव, बादशाह जाटव, बृजेश जाटव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कल ली गई।