कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-27 (NH-27) पर एक भीषण सड़क हादसे में पांच ऊंटों की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार रात पडोरा चौराहे के पास (झांसी की ओर) एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क से गुजर रहे ऊंटों के झुंड को बेरहमी से कुचल दिया। हैरानी की बात यह है कि हादसे के दो दिन बीत जाने के बाद भी ऊंटों का मालिक सामने नहीं आया है और न ही पुलिस में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई है।
घटना का खुलासा तब हुआ जब वहां से गुजर रहे एक कार चालक ने सड़क पर मृत पड़े ऊंटों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शनिवार को जब कोलारस पुलिस वीडियो के आधार पर मौके पर पहुंची, तो हाईवे पर ऊंटों के शव नहीं मिले। आखिरकार, रविवार सुबह (आज) हाईवे से करीब 300 मीटर दूर पांचों ऊंटों के शव पड़े हुए दिखाई दिए।
लाखों का नुकसान, फिर भी शिकायत करने नहीं पहुंचा ऊंट पालक
एक साथ पांच ऊंटों की मौत से लाखों रुपये का भारी नुकसान हुआ है, इसके बावजूद अब तक ऊंट पालक ने कोलारस थाने पहुंचकर कोई एफआईआर (FIR) या शिकायत दर्ज नहीं कराई है। फिलहाल पुलिस के लिए यह एक पहेली बना हुआ है कि ये ऊंट किसके थे, उनका मालिक कहां का रहने वाला है और इतने बड़े नुकसान के बावजूद वह सामने क्यों नहीं आ रहा है?
राजस्थान के चरवाहों के होने की प्रबल आशंका
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, अक्सर गर्मियों के मौसम में राजस्थान से कई चरवाहे और बंजारे अपने ऊंट और भेड़ों के झुंड लेकर शिवपुरी जिले की सीमा में चराने के लिए आते हैं। मजबूत अंदेशा जताया जा रहा है कि मृत ऊंट भी उन्हीं राजस्थानी चरवाहों के हो सकते हैं, जो शायद कानूनी पचड़े से बचने के लिए मौके से चले गए। फिलहाल कोलारस पुलिस अज्ञात वाहन और ऊंटों के मालिक की तलाश में जुट गई है।