करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा नगर में नया बस स्टैंड पर स्थित कनकने वस्त्रालय के मकान और गोदाम में शुक्रवार आधी रात आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए के कपड़े और साड़ियां जलकर राख हो गईं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 6 बजे आग पर काबू पा लिया।
कपड़ा व्यापारी जगदीश कनकने के मकान में नीचे दुकान और उसके पीछे गोदाम था। ऊपरी मंजिल पर उनका परिवार रहता था। रात में आग लगने से गोदाम और मकान पूरी तरह उसकी चपेट में आ गए। धुआं बढ़ने पर परिवार के सदस्यों ने छज्जे से साड़ी बांधकर नीचे उतरकर अपनी जान बचाई।
4 जगहों से बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड
घटना की सूचना पर करैरा थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू कराया। आग पर काबू पाने के लिए करैरा नगर परिषद के साथ ही शिवपुरी, नरवर और मगरौनी से फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी।
मकान मालिक बोले- पूरा मकान और गोदाम जल गया
मकान मालिक जगदीश कनकने ने बताया कि आगजनी में उनका पूरा मकान और कपड़े-साड़ियों से भरा गोदाम जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि परिवार ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन उन्हें आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान हुआ है। हालांकि, दुकान को कुछ हद तक बचा लिया गया है।
टीआई ने कहा- आग लगने के कारणों की जांच जारी
करैरा थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई ने बताया, "शुक्रवार रात करीब 3 बजे आग लगने की सूचना मिली थी।" उन्होंने आगे कहा, "पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।