शिवुपरी। शिवपुरी जिले की डायल सेवा 112 के दो अलग-अलग रूप देखने को मिले है। भौंती थाने में जनता की मदद के लिए तैनात डायल-112 का पायलट खुद शराब के नशे में चूर होकर मौत की रफ्तार से वाहन दौड़ाता मिला। इस लापरवाही का अंजाम यह हुआ कि तेज रफ्तार सरकारी गाड़ी 11 केवी की हाईटेंशन लाइन के खंभे से जा टकराई, जिससे न केवल शासन की संपत्ति खाक हुई बल्कि एक बड़ा विद्युत हादसा होते-होते बचा।
ठीक इसके उलट, बदरवास थाना क्षेत्र में शनिवार की अलसुबह मानवता की एक मिसाल देखने को मिली। जब नेशनल हाईवे-46 पर एक भीषण भिड़ंत में तीन जिंदगियां सड़क पर तड़प रही थी, तब इसी डायल-112 के जांबाज आरक्षकों ने फरिश्ता बनकर मोर्चा संभाला। गाय को बचाने के प्रयास में हुए इस हादसे ने जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली के परखच्चे उड़ा दिए, वहीं पुलिस की त्वरित सक्रियता ने दो नाबालिगों सहित तीन लोगों को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर उनके परिवारों का चिराग बुझने से बचा लिया।
भौंती थाना सीमा में शुक्रवार की देर रात डायल 112 का एक्सीडेंट होने की खबर मिल रही है।

नयाखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार वाहन 11 केवी बिजली लाइन के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि खंभा बीच से टेढ़ा हो गया और वाहन के एयरबैग खुल गए। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। यह घटना रात करीब 10:30 बजे भौंती थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव के समीप हुई। डायल-112 वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे 11 केवी बिजली के खंभे से जा टकराया।
टक्कर की तीव्रता से बिजली का खंभा बीच से मुड़ गया, और वाहन का अगला हिस्सा तथा इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के समय वाहन के एयरबैग खुल जाने से पायलट की जान बच गई, हालांकि उसे मामूली चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन अत्यधिक गति में था और ड्राइवर शराब के नशे में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
भौंती थाना प्रभारी घनश्याम भदौरिया ने बताया कि यह डायल-112 वाहन भौंती थाने से संबद्ध है, लेकिन इसका संचालन भोपाल से कमांड के जरिए होता है। दुर्घटना के समय वाहन में पायलट केवल लोधी सवार था। पुलिस को उसके शराब के नशे में होने की सूचना मिली है। फिलहाल, इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
यहां देवदूत बनकर उभरे 112 का स्टाफ
शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में NH-46 पर एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में दो नाबालिग सहित तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक भी पलट गया। घायलों को डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग टकनेरा गांव में भूसा खाली कर ग्राम सेसई खुर्द लौट रहे थे। रास्ते में अचानक एक गाय सामने आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। यह घटना बदरवास थाना क्षेत्र के NH-46 स्थित ग्राम मांगरोल के पास शनिवार की सुबह करीब 4 बजे हुई। हादसे में रेंझाई निवासी शिवम जाटव (15), सेसई निवासी सागर जाटव (17) और सुरेश जाटव (25) घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 स्टाफ हर्षवर्धन भार्गव और आरक्षक गोलू प्रजापति मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तत्काल बदरवास अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया बदरवास थाना पुलिस ने शनिवार सुबह मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।