शिवपुरी। शहर के हैप्पी डेज विद्यालय परिसर में रविवार 29 मार्च 2026 को शाम 5 बजे वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वर्षभर शैक्षणिक, खेल, कला, विज्ञान एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की संचालिका श्रीमती गीता दीवान ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए की। उन्होंने वर्षभर विद्यालय में आयोजित विभिन्न गतिविधियों, उपलब्धियों और विद्यार्थियों की प्रगति से सभी को अवगत कराया। उनके संबोधन में विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष जोर दिया गया।
इसके बाद श्री अरविंदलाल दीवान, विद्यालय संचालिका श्रीमती गीता दीवान एवं श्री अर्जुन लाल दीवान ने अपने करकमलों से छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए और उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और अभिभावकों में गर्व का भाव साफ दिखाई दिया।
इन विद्यार्थियों को मिला सम्मान
अमल मल भंडावत ट्रॉफी फॉर ओवरऑल एक्सीलेंस इन एकेडमिक (प्राइमरी सेक्शन) – श्रेष्ठा शर्मा
एच.एच. श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया ओवरऑल एक्सीलेंस फॉर मिडिल सेक्शन – गुरबाणी मेहर एवं अपूर्वा जैन
दीवान विद्यावती अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन एकेडमिक – इशिता यादव
दीवान दौलतराम अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स – जाह्नवी मिश्रा
डॉ. इंद्र मोहनपुरी ट्रॉफी इन आर्ट्स – खुशी श्रीवास्तव
श्रीमती शीला पुरी अवॉर्ड फॉर ओवरऑल एक्सीलेंस इन सीनियर सेक्शन – अश्विका अग्रवाल
अक्षय त्रिपाठी अवॉर्ड इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी – उत्कर्ष शर्मा
मनमोहन चतरथ अवॉर्ड फॉर ओवरऑल एक्सीलेंस इन सीनियर सेक्शन – कार्तिक देव चौहान
अभिभावकों की उपस्थिति से बढ़ा उत्साह
समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान के दौरान तालियों की गूंज से पूरा परिसर उत्साह और उल्लास से भर उठा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अभिभावकों, अतिथियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया तथा इसी के साथ समारोह का समापन हुआ।