शिवपुरी। शिवुपरी जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-46 पर स्थित खूबत घाटी शुक्रवार शाम एक रोड एक्सीडेंट होने की खबर मिल रही है। यहाँ एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका जीजा जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।
दर्शन कर लौट रहा था परिवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम गोवर्धन का निवासी छोटू उम्र 23 साल पुत्र गिरवर रजक, अपने जीजा सोनू रजक (निवासी विजयपुर) के साथ शुक्रवार को खूबत बाबा मंदिर में दर्शन करने गया था। दोनों शाम के समय पूजा-अर्चना कर बाइक से वापस लौट रहे थे।
तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
जैसे ही उनकी बाइक खूबत घाटी के पास पहुँची, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। राहगीरों की मदद से लहूलुहान हालत में दोनों को तत्काल शिवपुरी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद छोटू रजक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल सोनू रजक का उपचार आईसीयू में चल रहा है, उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। शनिवार सुबह मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।