शिवपुरी। 8 मार्च 2026 के दिन भारतीय किक्रेट टीम ने इतिहास रच दिया। तीसरी बार T20 का वर्ल्ड कप उठाने का मिशन में कामयाब रहा। भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा,संजू सेमसेग,इशान किशन और शिवम दुबे के गगनचुंबी छक्कों ने,न्यूजीलैंड टीम के छक्के छुड़ा दिए। भारत ने यह T20 वर्ल्ड कप लगातार दूसरी बार जीता है। जैसे ही शिवम दुबे की गेंद पर न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरा और हमारा भारतीय किक्रेट के कप्तान सूर्य कुमार यादव के नेतृत्व में सूर्य मिशन पूरा हुआ,वैसे ही भारतीय फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और लोग जहां से भी इस मैच को देख रहे थे वह सेलिब्रेशन करने लगे। शिवपुरी पर माधव चौक चौराहे पर इस सूर्य मिशन की सफलता पर क्रिकेट फैन्स ने दिवाली की आतिशबाजी कर दी और होली जैसी मस्ती करते हुए नाचने लगे।
माधव चौक पर उमड़ा जनसैलाब
शहर के हृदय स्थल माधव चौक पर क्रिकेट प्रेमियों के लिए विशेष तौर पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। मैच की पहली गेंद से ही माहौल में उत्साह का संचार था। जैसे ही भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 20 ओवर में 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, पूरा चौक "इंडिया-इंडिया" के नारों से गूंज उठा।
96 रनों की ऐतिहासिक जीत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गई और पूरी टीम महज 159 रनों पर सिमट गई। भारत की 96 रनों से जीत की घोषणा होते ही शिवपुरी की सड़कें मानों छोटी पड़ गईं। हाथ में तिरंगा लिए सैकड़ों युवा, बच्चे और बुजुर्ग सड़कों पर निकल आए।
आधी रात को दिवाली जैसा माहौल
जीत की खुशी इतनी जबरदस्त थी कि देर रात तक माधव चौक पर जश्न चलता रहा। युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की, जिससे आसमान रंगीन हो गया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ माहौल देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
ट्रैफिक हुआ बाधित, पुलिस रही मुस्तैद
हजारों की संख्या में युवाओं के जमा होने के कारण शहर के मुख्य मार्गों पर करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। हालांकि, इस दौरान पुलिस प्रशासन की सक्रियता भी काबिले तारीफ रही। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ से काम लिया और जश्न मना रहे युवाओं के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। यह रात शिवपुरी के इतिहास में एक उत्सव के रूप में दर्ज हो गई, जहां खेल का जुनून सफलता एक साथ मिलकर देशप्रेम की नई इबारत लिख रहे थे।