starts of shivpuri, हैप्पी डेज स्कूल के स्टूडेंट्स ने राष्ट्रीय स्तर पर गाड़े सफलता के झंडे

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी के प्रसिद्ध हैप्पी डेज स्कूल के स्टूडेंट्स ने प्रतिभा का प्रर्दशन करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ खेल को समर्पित करते हुए नेशनल टीम में अपना स्थान पक्का किया है। इन बच्चों ने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में जगह बनाई है। अब ये प्रतिभावान खिलाड़ी मध्य प्रदेश की टीम का हिस्सा बनकर राष्ट्रीय पटल पर अपनी चमक बिखेर रहे हैं।

स्कूल के खेल विभाग से गिर्राज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन विद्यार्थियों का चयन हाल ही में शिवपुरी जिले में आयोजित की गई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

स्कूल की स्टूडेंट सौम्या जादौन ने हैंडबॉल में अपने बेहतरीन  प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उन्हें मध्य प्रदेश की राष्ट्रीय टीम में चुना गया। वह घूमरबिन, हिमाचल प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

वही योग चैम्पियन पूर्वी रावत ने योग के क्षेत्र में अपनी चपलता और अनुशासन का परिचय देते हुए पूर्वी ने अंडर-14 वर्ग की राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में स्थान पक्का किया। पूर्वी ने दीघा, पश्चिम बंगाल में आयोजित नेशनल मीट में हिस्सा लिया।

विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय की संचालिका श्रीमती गीता दीवान, प्राचार्या अंजू शर्मा, और प्राचार्य विनय श्रीवास्तव ने इस सफलता को स्कूल के खेल प्रशिक्षण और बच्चों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया। वत्सा मेहता, महेंद्र उपाध्याय सहित खेल विभाग के कोच मनोज मित्तई, गिर्राज शर्मा, मृदुल शर्मा, मनीष राठौर, भरत जाटव और शाहीन बी ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी। सभी शिक्षकों और स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए इन उभरते हुए सितारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।