शिवपुरी। प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम (MSME) तथा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के निर्देशों के अनुपालन में शिवपुरी जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के कुशल मार्गदर्शन में आगामी 26 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय परिसर जिला न्यायालय के सामने में युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
प्रातः 11 बजे से शुरू होगा साक्षात्कार का दौर
जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जिला स्तरीय रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य एक ही छत के नीचे युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी।
इन दिग्गज कंपनियों में मिलेगा मौका
मेले में गुजरात और प्रदेश की नामी कंपनियां शिरकत कर रही हैं, जिनमें मुख्य रूप से
सुजुकी मोटर्स, गुजरात,चेकमेट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, गुजरात,ग्रेन्युअल्स ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर, सागर,एफ.ई.एफ.एफ.डी मैन्युफैक्चरर
यहै पात्रता
इस मेले में ऐसे बेरोजगार युवक-युवतियां शामिल हो सकते हैं जिनकी शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक (Graduate) या आईटीआई (ITI) है। प्रतिभागी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। इच्छुक युवा अपने साथ आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज, आधार कार्ड और बायोडाटा लेकर समय पर जिला रोजगार कार्यालय पहुंचें।
स्वरोजगार और हितलाभ का वितरण
मेले की विशेषता यह है कि यहाँ न केवल निजी क्षेत्र में नौकरियां मिलेंगी, बल्कि शासन की विभिन्न 'हितग्राही मूलक योजनाओं' के तहत स्वरोजगार स्थापित करने वाले युवाओं को चेक और अन्य हितलाभों का वितरण भी किया जाएगा। जो युवा स्वयं का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उन्हें विभिन्न विभागों के माध्यम से मार्गदर्शन और सहायता प्रदान की जाएगी।