shivpuri,कार के कारण प्रेमिका और पत्नी में मारपीट,पति पर आपराधिक मामला दर्ज

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के देहात थाना परिसर का दो महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो शिवपुरी की सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो महिलाओं को आपस मे उलझते हुए दिखाई दे रही है। यह होटल संचालक की पत्नी और प्रेमिका है। वीडियो में प्रेमिका पत्नी की मारपीट करती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका की फरियाद पर उसके प्रेमी पर मामला दर्ज कर लिया है।

आरती प्रजापति ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई है।  कि 16 फरवरी की सुबह वह गोपाल आटा चक्की पर खड़ी थी, तभी नंदू राठौर ने उसके साथ मारपीट की। आरती की शिकायत पर पुलिस ने नंदू राठौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महिला पर कार में तोड़फोड़ का आरोप
वहीं, नंदू राठौर का कहना है कि आरती प्रजापति उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रही है। नंदू के अनुसार, आरती पहले भी उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा चुकी है। नंदू का आरोप है कि 16 फरवरी को आरती ने उसके घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ की और बाद में थाने में शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की।

दूसरी ओर, आरती प्रजापति का आरोप है कि नंदू राठौर ने उसे बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और पत्नी की तरह अपने साथ रखा। इस दौरान उसने कई बार आरती से पैसे लिए, जिनसे एक कार खरीदी गई। अब वह न तो उसे अपने साथ रख रहा है और न ही पैसे वापस लौटा रहा है। आरती का यह भी दावा है कि उसकी एक बच्ची है, जिसके पिता नंदू राठौर हैं।