नरवर। शिवपुरी जिले के नरवर थाना सीमा में आने वाले ग्राम नारायणपुर में एक पति ने पीछे से अपनी पत्नी और भाभी पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पत्नी पिछले 1 साल से अपने मायके रह रही हैं उसी बात पर नाराज आरोपी पति ने बीच सड़क पर लोहे की रॉड से हमला कर अपनी पत्नी और उसकी भाभी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता राजकुमारी कुशवाह उम्र 30 साल और उसकी भाभी नीलम कुशवाह पत्नी गजेन्द्र कुशवाह उम्र 25 साल दोपहर में कन्याकुमारी स्कूल में पढ़ रही बच्ची को लेने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में राजकुमारी का पति रवि कुशवाह पुत्र भोला भंडारी वार्ड क्रमांक 8 दोहरे का निवासी आ गया और रवि ने अचानक लोहे की रॉड से राजकुमारी के सिर पर जोरदार प्रहार किया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई। जब नीलम ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की।
यह है रंजिश की वजह
राजकुमारी अपने पति रवि के साथ चल रहे विवाद के कारण पिछले कुछ समय से अपने मायके नारायणपुर में रह रही थी। यह बात रवि को पसंद नहीं थी। राजकुमारी के भाई गजेंद्र ने बताया कि रवि पहले भी घर आकर कट्टे की नोक पर उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुका है।
बाप से दहशत में मासूम बच्ची
हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने आज सुबह अपनी ही बेटी को भी जान से मारने की धमकी दी थी। मां और मामी पर हुए हमले के बाद से मासूम बच्ची इतनी डरी हुई है कि वह अपनी स्कूल टीचर के घर पर रुकी हुए है। रवि का व्यवहार अपने माता-पिता के प्रति भी खराब रहता है और वह इलाके में आए दिन विवाद करता रहता है। फिलहाल दोनों घायल महिलाओं का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों ने राजकुमारी की स्थिति सिर में गहरी चोट होने के कारण गंभीर बताई है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और आरोपी की तलाश जारी है।