Shivpuri News, बोर्ड परीक्षा पर डिजिटल पहरा: पेपर लीक रोकने के लिए मोबाइल ऐप से होगी बॉक्स की ट्रैकिंग

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू हो रही हैं। ऐसे में परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश, परीक्षा में सतर्कता और गोपनीयता को लेकर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने सोमवार को 66 परीक्षा केंद्रों के 172 सीएस और एसीएस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, परंतु अपरिहार्य कारणों के चलते वह इस बैठक में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव को इस बैठक का आयोजन करने के निर्देश दिए, जिसके चलते कलेक्ट्रेट में होने वाली यह बैठक उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित की गई।

बैठक में डीईओ विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि मंडल के नियमानुसार कलेक्टर प्रतिनिधि की मौजूदगी में थानों से पेपर लाते समय विशेष एहतियात बरती जाए। क्योंकि इस बार भी बनें से केंद्र पर पेपर ले जाते समय मोबाइल ऐप के जरिए बॉक्स की ट्रैकिंग की जाएगी, ताकि पेपर लीक होने जैसी घटना घटित न हो सके। इस दौरान कलेक्टर प्रतिनिधि सहित प्रशासनिक अमला सेप्स व एसीएस के साथ रहेगा।

केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष व पर्यवेक्षकों सहित सभी के मोबाइल शील्ड कर परीक्षा के पूर्व रखे जाएंगे। थाने से पेपर ले जाते समय सिर्फ कलेक्टर प्रतिनिधि को मोबाइल रखने की अनुमति होगी। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दौरान भी सिर्फ कलेक्टर प्रतिनिधि के पास ही मोबाइल रहेगा। इस दौरान कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी की देखरेख में रैंडमाइजेशन पद्धति से जारी किए गए ड्यूटी लेटर भी वितरित किए गए। इस मौके पर जिला परीक्षा प्रभारी राजा बाबू आर्य, सहायक संचालक मनोज निगम, सहायक संचालक राहुल भार्गव, एपीसी सुनील चौरसिया व दीप कुमार ओझा सहित सभी बीईओ व 172 सीएस व एसीएस मौजूद रहे।

वहीं प्रशिक्षण में परीक्षा प्रभारी राजा बाबू आर्य का कहना था कि सीएस व एसीएस के लिए परीक्षा के प्रश्न पत्र और गोपनीय सामग्री का वितरण जिला उत्कृष्ट विद्यालय से 6 व 7 फरवरी को किया जाएगा। इस दौरान 6 फरवरी को शहर के केंद्रों को छोड़कर 51 केंद्रों को परीक्षा सामग्री का वितरण होगा, 7 फरवरी को शहर के 15 केंद्रों के लिए परीक्षा सामग्री वितरित की जाएगी। इसके लिए वाहन की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है, जिनके जरिए जिले के सभी 66 परीक्षा केंद्री के प्रश्न पन्न 19 थानों और 2 चौकियों पर शील्ड कर रखवाए आएंगे।

सुबह 8:40 के बाद परीक्षार्थियों को नहीं मिलेगा प्रवेश
सीएस व एसीएस के प्रशिक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव का कहना था कि, माध्यमिक शिक्षा महल के निर्देशों के तहत सुबह 6 बजे केंद्राध्यक्ष कलेक्टर प्रतिनिधि के साथ थाने पहुंचेगे। थाने से पेपर लेकर केंद्राध्यक्ष को कलेक्टर प्रतिनिधि के साथ सुबह 8:30 बजे से पूर्व केंद्र पर पहुंचना होगा। केंद्र पर 8:30 बजे ही केंद्राध्यक्ष द्वारा पेपरों का बाक्स खोला जाएगा, इसके बाद। 8:45 बजे तक पर्यवेक्षकों की पेपरों के बॉक्स वितरित किए जाएंगे।8:50 बजे पर्यवेक्षक उत्तर पुस्तिकाएं बाटेंगे 18:55 बजे प्रश्न पत्र के पैकेट खोलकर परीक्षार्थियों को वितरित करने होंगे। इस दौरान सुबह 8.40 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इस बार परीक्षा के 8 दिन पूर्व ही
ड्यूटी केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्षों के लेटर वितरित कर बोर्ड के निर्देशों के मुताबिक परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश। दिए गए है। 6 व 7 फरवरी को बोर्ड की, गोपनीय सामग्री का वितरण होगा, जिससे किं परीक्षा में किसी प्रकार का तनाव न हो और पूर्व तैयारी की जा सके। परीक्षा में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है।।
विवेक श्रीवास्तव, डीईओ, शिवपुरी।