शिवपुरी। शिवपुरी जिले में नकली कीटनाशक और फंगीसाइड बेचने वाले माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। पिछले दिनों फतेहपुर क्षेत्र में पकड़ी गई ब्लू कॉपर नामक नकली फंगीसाइड की बड़ी खेप के मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से किसानों में गहरा असंतोष है। इस संबंध में जागरूक नागरिक नरेंद्र रावत ने जिला कलेक्टर को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के नाम उजागर करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार नरेंद्र रावत ने बताया कि फतेहपुर में भारी मात्रा में नकली ब्लू कॉपर फंगीसाइड बरामद किया गया था। आरोप है कि यह नकली दवा शिवपुरी शहर के कई प्रतिष्ठित दुकानदारों के माध्यम से जिले भर के किसानों तक पहुंचाई जा रही थी। इस वर्ष जिले के हजारों किसानों ने टनों के हिसाब से इस नकली दवा का उपयोग अपनी फसलों पर किया है, जिससे न केवल उनकी फसल को नुकसान हुआ है बल्कि उनकी गाढ़ी कमाई भी बर्बाद हो गई है।