शिवपुरी। शिवपुरी जिले के करैरा तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़ौरा में एक परिवार के साथ गावं के ही कुछ दबंगों द्वारा जानलेवा हमला करने और लूटपाट की हैं, पीड़ित परिवार ने आज शिवपुरी पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में एक शिकायती आवेदन दिया हैं।
जानकारी के अनुसार पीड़ित गणेश राम साहू निवासी ग्राम बड़ौरा करैरा ने बताया कि बीती 1 फरवरी 2026 की शाम गांव के ही मनोज सोनी, शैलेश लोधी, सुरेश सोनी और उनके साथियों ने एक राय होकर हमारे घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने गणेश राम की पत्नी और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि हमलावर घर से मोबाइल फोन, नकदी और वहां बंधी हुई भैंस भी जबरन अपने साथ ले गए हैं।
यह बना विरोध का कारण
शिकायत में बताया गया है कि उक्त आरोपी गांव में अवैध रूप से देशी शराब बेचने का काम करते हैं और लंबे समय से पीड़ित परिवार को बिना वजह गाली-गलौज कर प्रताड़ित कर रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया और अब पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
पुलिस पर लापरवाही के आरोप
पीड़ित का कहना है कि वह इस घटना की शिकायत लेकर करैरा थाने गया था, लेकिन थाना प्रभारी ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की। आरोपियों का डर और पुलिस की कार्यवाही ना करने के कारण पीड़ित का परिवार इस समय गहरे खौफ में है। गणेश राम ने एसपी से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।