शिवपुरी। नगर पालिका की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए नगर पालिका हर संभव प्रयास करने में जुटी है। बुधवार को नगर पालिका सीएमओ इंशाक धाकड़ ने शहर में मौजूद नगर पालिका की दुकानों का भ्रमण किया। इनमें कुछ खाली पड़ी दुकानों में से 25 दुकानों को नीलाम करने व करीब 40 दुकानों को नगर पालिका एक्ट के तहत किराए पर दिया जाएगा। इससे नगर पालिका को करीब 3 करोड़ रुपए से अधिक की आय होगी। इसके साथ ही नगर पालिका पुरानी शिवपुरी सुभाष मार्केट के पास मौजूद राजसात की गई 7 दुकानों पर किए गए अवैध कब्जे को जल्द हटाया जाएगा।
शहर भर में नगर पालिका के कई मार्केट है, जिनमें अभी भी दर्जनों दुकानों की नीलामी नहीं हो पाई हैं और वह कई सालों से खाली पड़ी हैं। इससे न केवल उन दुकानों की स्थिति समय पर मरम्मत न होने के कारण खराब हो रही है, बल्कि हर माह नगर पालिका को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है। चूंकि पिछले कुछ माह से नगर पालिका की वित्तीय स्थिति सही नहीं है और वह आर्थिक संकट से गुजर रही है। पिछले दो माह से नियमित कर्मचारियों को वेतन भी समय पर नहीं मिल पा रहा।
साथ ही कई विकास कार्य भी बजट न होने के फेर में अधूरे पड़े हैं या फिर नए काम शुरू नहीं हो पाए हैं। ऐसे में नगर पालिका सीएमओ इशांक धाकड़ ने नगर पालिका की जो संपत्ति है, उनको उपयोग कर राजस्व अर्जित करने के लिए शहर में खाली पड़ी दुकानों में से कुछ दुकानें जिनकी नीलामी से लेकर किराए पर देकर राजस्व मिल सकता है। उसके लिए नगर पालिका आगे की कार्रवाई करने में लगी है। इसके साथ ही जिन 7 दुकानों पर अवैध कब्जा है, उनको दो दिन का नोटिस देकर खाली करने को कहा है। अगर दुकान खाली नहीं करते तो सख्ती से खाली कराया जाएगा।
इन राजसात दुकानों को कब्जा मुक्त कराकर होगी नीलामी
शहर में कमलागंज कॉम्प्लेक्स में दुकान नंबर 2,तांगा स्टैंड की दुकान नंबर 23, फिजिकल रोड थाने के पास दुकान नंबर 20, 21, फायर बिग्रेड के पास दुकान नंबर 7, 08, 11, गांधी कॉलोनी झिरिया दुकान नंबर 1 व 2 और पोहरी रोड बस स्टैंड दुकान नंबर 4, 42, 45 यह सभी दुकानें प्रीमियम राशि पूरी न मिलने पर नगर पालिका राजसात कर चुकी है।
इन दुकानों को अब फिर से नीलामी प्रक्रिया में रखा जाएगा। साथ ही सुभाष मार्केट में जो 7 दुकानें है उन पर अवैध कब्जा है, उनको खाली कराकर उनको भी नए सिरे से नीलामी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। इससे 3 करोड़ रुपए से अधिक की राशि नगर पालिका को मिलेगी।
इन दुकानों को देंगे किराए पर
शहर में होमगार्ड कार्यालय के पास दुकान नंबर 1, पुरानी शिवपुरी शादी घर में दुकान नंबर 24, 25, दर्पण कॉलोनी दुकान नंबर 3, 4, 5, फतेहपुर संपवेल पर दुकान नंबर 1, 3. 7,8,9,10, कल्याणी धर्मशाला का ऊपर का हॉल, गांधी मार्केट के ऊपर 13 दुकानों खाली है, पुरानी शिवपुरी गुरुद्वारा मार्केट में दुकान नंबर 2. 4. 6, 8, 21, 23, 26, 27, 32 व 34 सहित फिजिकल रोड स्थित पीएचई पानी की टंकी के पास पत्रकार भवन में भी 33 दुकानें खाली पड़ी है। इनमें से कुछ को नीलाम तो कुछ को किराए पर देने के लिए जल्द कार्रवाई होगी। हालांकि कुछ दुकानों को नगर पालिका ने इस कार्रवाई में नहीं जोड़ा है।
शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में नगर पालिका के जो मार्केट हैं, उनमें जो दुकानें खाली पड़ी हैं और जो राजसात की गई थीं, उनमें से हम करीब 25 दुकानों की जल्द नीलामी करने वाले हैं। बाकी 40 दुकानों को नगर पालिका एक्ट के मुताबिक किराए पर देंगे। इससे नगर पालिका को करीब 3 करोड़ रुपए से अधिक की आय होगी। हम जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरी कर लेंगे।
इशांक धाकड़, सीएमओ नपा