Shivpuri प्रभारी मंत्री का आधी रात वाला ड्रामा: जनता गिनाती रही दुखड़े,वायरल वीडियो पर चली कैंची

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी शहर में शिवपुरी के प्रभारी मंत्री का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का देर रात एक घर का दरवाजा खटखटाते हुए नजर आते है और अंदर से निकले घर मालिक से बात कर रहे है,इस वीडियो में तारिफ दिखाई दे रही है लेकिन इस वायरल वीडियो पर की कला कट और कुछ सामने आया है। 

वार्ड क्रमांक-12 के आक्रोशित लोगों का आरोप है कि मंत्री जी के सामने उन्होंने समस्याओं का अंबार लगा दिया था, जिसे बड़ी ही चालाकी से एडिट करके हटा दिया गया और सिर्फ 'तारीफ' वाला हिस्सा प्रसारित कर जनता को गुमराह किया जा रहा है।

इधर पीठ फेरी, उधर जल गई वाशिंग मशीन
मंत्री जी जिस बिजली व्यवस्था का गुणगान करने आधी रात को मुकेश कुशवाह के घर पहुंचे थे, उनकी विदाई के ठीक एक घंटे बाद उसी बेहतर बिजली ने अपना असली रंग दिखा दिया। लाइन में हुए जोरदार फाल्ट के कारण मुकेश की वाशिंग मशीन जलकर राख हो गई। पीड़ित ने सोशल मीडिया पर पोल खोलते हुए बताया कि उन्होंने सड़क और नाली की बदहाली की शिकायत की थी, जिसे वीडियो से गायब कर दिया गया।

पार्षद को खबर नहीं, जनता में गुस्सा हैरानी की बात यह है कि जिस वार्ड में प्रभारी मंत्री रात के अंधेरे में दरवाजे खटखटा रहे थे, वहां की पार्षद सरोज भाकड़ को इस दौरे की भनक तक नहीं थी। इसे लेकर अब यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह दौरा केवल अपनी छवि चमकाने के लिए किया गया एक पूर्व-नियोजित नाटक था?

कैंची चलाकर बनाई गई 'छवि'
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने नगर पालिका द्वारा खंभों पर लगाए गए जुगनू जैसे छोटे बल्बों और अघोषित बिजली कटौती की जमकर शिकायत की थी। लेकिन वायरल वीडियो को देखकर ऐसा लगता है मानो शिवपुरी में कोई समस्या ही न हो। जनता अब पूछ रही है कि क्या मंत्री जी समस्याओं का समाधान करने आए थे या सिर्फ एक 'फील गुड' वीडियो शूट कराने?

जब इस संबंध में मुकेश कुशवाह से बात की गई तो उनका कहना था कि जी उनके अलावा आसपास के दो तीन घरों में पहुंचे थे। सभी ने मंत्री से सड़क और नाली की समस्या को लेकर बात की थी, परंतु सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो से वह हिस्सा काट दिया गया है।

श्रीमंत के आने से पूर्व फील गुड वीडियो शूट
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौर से एक दिन पहले बुधवार को ऊर्जा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शिवपुरी पहुंचे थे उन्होंने रात में शहर का भ्रमण कर बिजली और पानी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रभारी मंत्री ने विभिन्न कालोनियों में लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाए। उन्होंने महिलाओं और पुरुषों से सीधे संवाद कर बिजली आपूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी ली,और कट मारकर इस वीडियो का वायरल कर दिया है। जिससे श्रीमंत सरकार को खुश किया जा सके।