शिवपुरी। शिवपुरी में नए साल का आगाज कोहरे की चादर और हाड़ कंपाने वाली ठंड के साथ हुआ है। आसमान में बादलों के डेरे और जमीन पर गिरते पारे ने जिले को कोल्ड डे की स्थिति में ला खड़ा किया है, जहां न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कड़ाके की इस ठंड ने न केवल स्कूली बच्चों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है, बल्कि खेतों में खड़ी सरसों और चने की फसलों पर पाले का खतरा भी मंडरा रहा है। प्रशासन ने बिगड़ते मौसम को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं, तो वहीं कृषि विभाग ने किसानों को रात भर जागकर फसलों की रखवाली करने की चेतावनी जारी की है।
पढिए नए साल के 7 दिनो के पारे का आडिड
शिवपुरी शहर में 1 व 2 जनवरी को बादल छाए रहे। फिर 3 जनवरी से दिन की शुरुआत घने कोहरे से हो रही है। हर दिन सुबह दो से तीन घंटे कोहरा छाया रहता है। बीते 24 घंटे में दिन व रात के पारे में 1-1 डिग्री की गिरावट आई है। शहर में बुधवार को अधिकतम पारा 22 व न्यूनतम 5 डिग्री दर्ज किया। जबकि मंगलवार को अधिकतम 23 व न्यूनतम 6 डिग्री था। दो दिन में न्यूनतम पारा 2 डिग्री नीचे आया है। बुधवार सुबह 9 बजे तक घना कोहरा रहा। 10 बजे से धूप खिलने के बाद भी सर्दी का असर बना रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री कम रहा। बुधवार को भी तापमान स्थिर रहा है।
खेती पर असर,रात में पाले से बचने बोरवेल से फसल की सिंचाई करें
शहर की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र में सर्दी का असर अधिक है। कृषि विभाग मसूर, सरसों, चना, तुअर एवं सब्जी फसलों में पाला पड़ने की संभावना जताई है। किसानों को सलाह दी जा रही है कि तापमान 5 डिग्री से 0 या इससे नीचे जाने पर पाले की संभावना है। खेतों के चारों ओर धुंआ करें, इससे पाले का प्रभाव कम हो सकता है। रात में पाले से बचने बोरवेल से फसल की सिंचाई करें। सिंचाई से मिट्टी का तापमान 0.5 से 2 डिग्री तक बढ़ जाता है।
8वीं तक के स्कूलों की 8 जनवरी तक छुट्टी
सर्दी को देखते हुए कलेक्टर के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने 4 व 5 जनवरी तक छुट्टी कर दी थी। लेकिन मौसम को देखे हुए 6 जनवरी की रात आदेश जारी कर छुट्टियां 7 व 8 जनवरी तक बढ़ा दी है। बता दें कि कुछ प्राइवेट स्कूलों ने 28 दिसंबर से सर्दियों की छुट्टी कर दी थीं, वहां के बच्चे लगातार 12 दिन से स्कूल नहीं जा सके हैं।
आज भी मध्यम से घना कोहरे की आशंका
उत्तर भारत के ऊपर 240 किमी प्रति घंटा की गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बहने से सर्दी का असर देखा जा रहा है। यह स्थिति लगातार बनी रहने से सर्दी का दौर भी जारी हरी है। है। मौसम वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान जारी किया है। शिवपुरी में गुरुवार को भी मध्यम से घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
किसानों को फसलों के बचाव की सलाह दे रहे हैं
तापमान गिरने से फसलों में पाला पड़ने की संभावना रहती है। मौसम को देखते हुए किसानों को फसलों के बचाव की सलाह दे रहे हैं। किसान खेतों के चारों ओर धुंआ करके पाले की संभावना को कम कर सकते हैं। इसी तरह रात में सिंचाई से भी पाले की संभावना घट जाती है। -
पीएन करोरिया, उप संचालक, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग जिला शिवपुरी