Shivpuri पुलिस ने नवोदय विद्यालय के छात्रों को सिखाए डिजिटल सुरक्षा के गुर

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा पर दिए गए संदेश और केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देशों के पालन में, शिवपुरी पुलिस द्वारा राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह (NCSAM) के तहत एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में सायबर सेल और थाना नरवर की टीम ने जवाहर नवोदय विद्यालय, नरवर में एक वृहद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

डिजिटल परिवेश में सजगता जरूरी इस कार्यक्रम के दौरान सायबर सेल प्रभारी ने छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने और बदलते डिजिटल परिवेश में सुरक्षा के साथ लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों के मन में उठने वाली जिज्ञासाओं और प्रश्नों का समाधान किया।

नरवर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय यादव ने छात्रों को वर्तमान में प्रचलित अपराधों जैसे- वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया क्राइम और खतरनाक APK फाइल्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सुरक्षा के लिए पुलिस के गोल्डन रूल्स सायबर सेल शिवपुरी ने आमजन और छात्रों के लिए बचाव के महत्वपूर्ण उपाय साझा किए हैं।

बायोमेट्रिक लॉक, AEPS फ्रॉड से बचने के लिए MY AADHAR APP के जरिए अपना बायोमेट्रिक लॉक रखें। APK फाइल्स से दूरी, किसी भी अनजान APK फाइल को मोबाइल में न खोलें। फर्जी ऐप्स,सोशल मीडिया पर दिखने वाले फर्जी लोन एप्लिकेशन डाउनलोड न करें।

निजी जानकारी की सुरक्षा,किसी भी फोन कॉल, मैसेज या ईमेल के प्रलोभन में आकर अपनी निजी जानकारी साझा न करें। OTP और वेबसाइट,अपना ओटीपी (OTP) कभी किसी को न बताएं और अनजान वेबसाइट्स पर लॉगिन करने से बचें।

हेल्पलाइन नंबर जारी पुलिस ने अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार होता है, तो वह तुरंत शिवपुरी साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 7049123288 या राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दे सकता है।