Shivpuri News: बलात्कारी शिक्षक के समर्थन मे उतरा गांव, SP को दिया बेगुनाह होने का पंचनामा

शिवपुरी। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक के पास आज एक पिता अपने पुत्र के बचाव के लिए एक शिकायती पत्र सौंपा है। मामला एक महिला के बलात्कार से जुड़ा है। पिता के साथ लगभग 50 ग्रामीण भी महिला के खिलाफ आए थे,सभी का कहना है कि लेनदेन के मामले को बलात्कार में कन्वर्ट कर दिया गया है। पिता का कहना था कि मेरा पुत्र शासकीय शिक्षक है और एक साजिश के तहत ओर झूठी कहानी के आधार पर यह मामला दर्ज करवाया गया है। इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और जब तक जांच नहीं होती है जब तक शिक्षक को गिरफ्तार नहीं किया जाए।

शिवुपरी जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना सीमा की खोड चौकी सीमा मे निवास करने वाले  सुरेश राय ने बताया कि उनके पुत्र चंद्रशेखर राय, जो कि एक शासकीय शिक्षक हैं। मेरे पुत्र के विरुद्ध पुलिस चौकी खोड़ में बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया है। महिला ने अपने पति के कहने पर द्वेषवश यह झूठा अपराध पंजीबद्ध कराया है। प्रार्थी का कहना है कि इस प्रकरण से उनके पुत्र का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई संबंध नहीं है।

सामाजिक प्रतिष्ठा और भविष्य पर खतरा
पिता का आरोप है कि यह शिकायत पूर्णतः असत्य और दुर्भावनापूर्ण है, जिसका उद्देश्य केवल उनके परिवार को मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित करना है। उन्होंने शिकायत में स्पष्ट किया कि इस झूठे केस के कारण उनके पुत्र का भविष्य अंधकारमय हो रहा है और उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल हो रही है।

ग्रामीणों ने किया समर्थन इस मामले में प्रार्थी के साथ ग्राम पाली और आसपास के कई ग्रामीण भी समर्थन में उतरे हैं। आवेदन के साथ एक पंचनामा भी संलग्न किया गया है, जिस पर दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान मौजूद हैं,शिक्षक के पिता ने बताया कि यह मामला लेन-देन को लेकर जुडा है,महिला के पति से पैसा वापस लेना था और विवाद हुआ इस विवाद के बाद झूठा मामला दर्ज करवा दिया है।

प्रशासन से मांग सुरेश राय ने पुलिस अधीक्षक से विनम्र अनुरोध किया है कि मामले को स्वयं संज्ञान में लेकर जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों से इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने मांग की है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनके पुत्र की गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए और सच्चाई सामने आने पर झूठी FIR को निरस्त किया जाए।