पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों के आतंक ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदलने की कोशिश की। अपने ननिहाल से बच्चों और पत्नी के साथ लौट रहे एक युवक को बदमाशों ने बीच रास्ते घेर लिया और कट्टे की नोक पर लूटपाट शुरू कर दी। हद तो तब हो गई जब बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर महिला पर सीधा फायर झोंक दिया। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार ग्राम मल्हावनी निवासी सुनील लोधी अपनी पत्नी आरती लोधी और बच्चों के साथ ग्राम सतलौन से वापस घर लौट रहा था। मल्हावनी लौटते समय रविवार की शाम 5:30 बजे जंगीपुर पुलिया के पास पहुंचा। तभी पीछे से सफेद बाइक पर तीन बदमाश मुंह बांधकर आए। उन्होंने बाइक अड़ाकर रोक लिया।
सुनील लोधी को डरा-धमकाकर लूटपाट करने लगे। पत्नी आरती का कहना है कि बदमाशों ने कान के फूल, बिजासन, मोबाइल, कमरबंद और मंगलसूत्र छीन लिए। सुनील ने लूटपाट का विरोध किया तो एक बदमाश ने गोली चला दी। गोली माथे का हिस्सा छूकर निकल गई। जान तो बच गई, लेकिन खून बहने लगा। मौके से बदमाश भाग निकले। घटना की सूचना सुनील ने अपने ममेरे भाई जितेंद्र लोधी निवासी कालीपहाड़ी को दी। बदमाश जंगीपुर की तरफ भाग निकले थे।