शिवपुरी। शिवपुरी जिले के देहात थाना सीमा में ककरवाया कट फोरलेन पर एक ट्रक ने बीते रोज देर शाम को एक भूसा व्यापारी को रौंद दिया। बताया जा रहा है कि भूसा व्यापारी फैक्ट्री से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे,तभी अचानक से एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी,जिससे उनकी मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
शिवपुरी शहर के सर्किट हाउस रोड पर निवास करने वाले कैलाश शिवहरे उम्र 60 साल की ककरवाया के पास भूसा फैक्ट्री है,बीते रोज शुक्रवार की देर शाम मोटरसाइकिल से घर वापस आ रहे थे,कैलाश फोरलेन पर ककरवाया की कट के पास जैसे ही पहुंचे वैसे ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से कैलाश शिवहरे सड़क पर गिर गए। उन्हें सिर के पीछे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर हुकुमचंद अपने चचेरे भाई प्रभांशु शिवहरे के साथ मौके पर पहुंचे और घायल कैलाश को कार से तुरंत शिवपुरी मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।