Shivpuri : खेलो MP यूथ गेम्स 2025' में प्रतिभा दिखाएंगे प्रदेश के युवा खिलाड़ी

शिवपुरी। मध्य प्रदेश शासन के खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को तराशने के लिए 'खेलो एमपी यूथ गेम्स 2025' का बिगुल फूंक दिया गया है। इस महाकुंभ में कुल 27 खेलों को शामिल किया गया है, जो विकासखंड स्तर से लेकर राज्य स्तर तक आयोजित किए जाएंगे। 19 वर्ष तक की आयु के बालक-बालिकाएं इस प्रतियोगिता में अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन कर सकेंगे।

21 खेलों में ब्लॉक से राज्य स्तर तक होगा मुकाबला प्रतियोगिता के ढांचे को इस तरह तैयार किया गया है कि गांव के खिलाड़ी को भी बड़ा मंच मिल सके। 21 प्रमुख खेलों-कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, खो-खो, रस्साकशी, पिट्टू क्रिकेट, एथलेटिक्स, कुश्ती, बॉक्सिंग, जूडो, बैडमिंटन, मलखम्ब, टेनिस, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस, योगासन, तैराकी और शतरंज की स्पर्धाएं पहले विकासखंड (ब्लॉक) स्तर पर होंगी। यहाँ से चयनित खिलाड़ी जिला, संभाग और अंततः राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।

सीधे राज्य स्तर पर होंगे 7 मुकाबले कुछ तकनीकी और विशिष्ट खेलों के लिए विभाग ने सीधी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं रखी हैं। इनमें ताइक्वांडो, शूटिंग, क्याकिंग-कैनोइंग, फेंसिंग, रोइंग और आर्चरी (तीरंदाजी) शामिल हैं। इन खेलों के खिलाड़ियों को सीधे बड़े मंच पर मुकाबला करने का अवसर मिलेगा।

पंजीयन के लिए ये दस्तावेज हैं अनिवार्य जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ. के.के. खरे ने बताया कि खेलों में सम्मिलित होने के लिए प्रतियोगिता शुरू होने से पहले पंजीयन कराना अनिवार्य है। खिलाड़ियों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की छायाप्रति लानी होगी:

प्राचार्यों से अपील: प्रतिभाओं को करें प्रेरित खेल विभाग ने जिले के सभी स्कूलों के प्राचार्य और संस्था प्रमुखों से अनुरोध किया है कि वे अपने विद्यालयों में खेल में रुचि रखने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को जानकारी दें और उन्हें प्रोत्साहित करें ताकि कोई भी योग्य खिलाड़ी इस सुनहरे अवसर से वंचित न रहे।

10वीं की अंकसूची एवं जन्म प्रमाण पत्र
आधार कार्ड एवं समग्र आईडी
मूल निवास प्रमाण पत्र
03 नवीन पासपोर्ट साइज फोटो (मैदान पर जांच के लिए मूल प्रतियां साथ रखना भी आवश्यक है)