Shivpuri में अंगूठा वार, किसान के खाते में 3.43 लाख का ऑनलाइन डाका, पढिए मामला

Bhopal Samachar

पिछोर। किसान के बैंक खाते से 3.43 लाख रु. का अवैध ट्रांजेक्शन हो गया है। किसान ने अपने आधार में नंबर लिंक कराया था। जिस ऑनलाइन सेंटर से अपडेशन कराया था, उसके संचालक पर ठगी का संदेह जताया है। मामले को लेकर पुलिस थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

मुताबिक, जानकारी के बामौरकलां थाने के ग्राम पिपरा निवासी सेवराज सिंह लोधी के बैंक खाते से 3 लाख 43 हजार 300 रु. निकल गए हैं। किसान सेवराज का कहना है कि 9 जनवरी 2025 को ऑनलाइन कंप्यूटर सेंटर पर अपने आधार में मोबाइल नंबर लिंक कराया था। मोबाइल लिंक करने के लिए सेंटर संचालक ने बायोमेट्रिक डिवाइस में फिंगर लगवाया था। किसान का आरोप है कि फरवरी 2025 से नवंबर 2025 तक कुल 46 ट्रांजेक्शन के जरिए 2 लाख 43 हजार 300 रु. निकले हैं।

खाते में 4 लाख 2 हजार 658 रु. जमा थे। स्टेटमेंट निकलवाया तो बैलेंस में 76 हजार 857 रु. ही बचे। किसी ने खाते से 7 हजार और 9 हजार 900 रु. तक ट्रांजेक्शन करके खाता खाली कर दिया। मामले की 16 दिसंबर को एसपी ऑफिस और कलेक्टर कार्यालय में भी लिखित शिकायत की है। बामौरकलां थाना पुलिस ने फिलहाल अपराध पंजीबद्ध नहीं किया है।