शिवपुरी। शिवपुरी जिले की पुलिस ने आज 3 नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित बरामद करने में सफलता हासिल की हैं,जिले की करैरा पुलिस को एक नाबालिग को बरामद करने में गुजरात तक की यात्रा करनी पडी,वही देहात थाना पुलिस ने एक नाबालिग का 18 घंटे में सफल रेस्क्यू किया है। खनियाधाना पुलिस ने एक महिने से गायब नाबालिग को रेडी चौराहे से बरामद कर लिया है। पुलिस की इस तीन परिवारों में फिर से खुशियां लौट आई हैं।
करैरा गुजरात में जाकर किया रेस्क्यू
शिवपुरी जिले की करैरा पुलिस ने बीते 4 जनवरी से घर से गायब नाबालिग को तलाश करने गुजरात की यात्रा करनी पडी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों का पीछा करते हुए सूरत गुजरात तक जाना पडा। करैरा पुलिस ने इस नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी विनोद छावई ने शनिवार को बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा।
देहात थाना: मात्र 18 घंटे में किया 'सफल रेस्क्यू'
सबसे तेज कार्रवाई देहात थाना पुलिस द्वारा की गई। ग्राम रायश्री से 22 जनवरी को लापता हुई 17 वर्षीय बालिका के मामले में थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह मावई ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और महज 18 घंटे के भीतर बालिका को शिवपुरी से ही ढूंढ निकाला। पुलिस की इस फुर्ती की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।
खनियाधाना पुलिस: एक महीने से चल रही तलाश रेड्डी चौराहे पर खत्म
खनियाधाना पुलिस ने 1 जनवरी से लापता 17 वर्षीय बालिका को खोजने में सफलता प्राप्त की है। थाना प्रभारी केदार सिंह यादव की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर रेड्डी चौराहा से बालिका को दस्तयाब किया। करीब एक महीने से परेशान परिजन अपनी बेटी को पाकर भावुक हो गए।