फरवरी 2026 व्रत-त्योहार: विष्णु पूजा से लेकर महाशिवरात्रि, शादी वाला महीना, जाने इस माह को

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। हिन्दू सनातन संस्कृति में हर माह किसी ना किसी तीज त्यौहार के लिए खास रहता है। कल 1 फरवरी हैं,और साल का दूसरा महीना है और इस माह में महाशिवरात्रि का माह पर्व हैं,इस माह को सहालग का माह भी कह सकते लगभग 12 शुभ मुहूर्त इस माह में सुझाए जा रहे है। हर महीने भगवान विष्णु की कृपा बरसाने वाली एकादशी और महादेव का आशीर्वाद दिलाने वाला प्रदोष व्रत, फरवरी महीने में कब कौन सा पड़ेगा व्रत या पर्व? अमावस्या से लेकर पूर्णिमा तक की सही तारीख को जानने के लिए आइए देखते हैं फरवरी महीने का पूरा कैलेंडर.

कब है माघ पूर्णिमा व्रत
जिस माघ मास को भगवान विष्णु की पूजा और स्नान-दान के लिए उत्तम माना गया है, उसकी पूर्णिमा तिथि 01 फरवरी 2026 को पड़ेगी। इसी दिन श्री हरि के साधक भगवान विष्णु के लिए विधि-विधान से व्रत रखेंगे और इसी दिन स्नान-दान करना भी उत्तम रहेगा,माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा शाम को 05:23 बजे उदय होगा।

हिंदू धर्म से जुड़े लोग जिस महाव्रत का इंतजार पूरे साल करते हैं, वह महाशिवरात्रि इस साल फरवरी महीने की 15 तारीख को पड़ेगी। इस दिन भगवान शिव की पूजा के लिए उत्तम माना जाने वाली निशीथ काल रात को 11:52 से लेकर 16 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 12:42 बजे तक रहेगा।

फरवरी 2026 में कब है प्रदोष व्रत
देवों के देव महादेव की पूजा के लिए किसी भी मास के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को अत्यधिक पुण्यदायी माना गया है. इस पावन तिथि के शिव साधक प्रदोष व्रत के रूप में जानते हैं. शिव कृपा बरसाने वाला प्रदोष व्रत फरवरी महीने की 14 तारीख को पड़ेगा. चूंकि 14 फरवरी 2026 को शनिवार का दिन रहेगा, इसलिए यह शनि प्रदोष व्रत कहलाएगा

इस माह के विवाह के शुभ मुहूर्त
शुक्रदेव के उदय होते ही हिंदू धर्म में मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। 1 फरवरी को शुक्र मकर राशि में उदय होंगे और फरवरी के महीने में ही 6 फरवरी को 1:15 AM पर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शुक्र उदय से सभी शुभ कार्य शुरू होंगे विशेष रूप से विवाह कार्य। तो फरवरी के महीने में शादी-विवाह कौन-कौन सी तारीख पर हो सकती है, ये आप यहां से जानें। इतना ही नहीं, यहां फरवरी महीने के गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त और मुंडन संस्कार के शुभ दिन के बारे में भी विस्तार में बताया गया है।

फरवरी 2026 शादी-विवाह मुहूर्त-
05 फरवरी 2026, गुरुवार
06 फरवरी 2026, शुक्रवार
08 फरवरी 2026, रविवार
10 फरवरी 2026, मंगलवार
12 फरवरी 2026, गुरुवार
14 फरवरी 2026, शनिवार
19 फरवरी 2026, गुरुवार
20 फरवरी 2026, शुक्रवार
21 फरवरी 2026, शनिवार
24 फरवरी 2026, मंगलवार
25 फरवरी 2026, बुधवार
26 फरवरी 2026, गुरुवार

फरवरी 2026 गृह प्रवेश मुहूर्त
06 फरवरी 2026, शुक्रवार
11 फरवरी 2026, बुधवार
19 फरवरी 2026, गुरुवार
20 फरवरी 2026, शुक्रवार
21 फरवरी 2026, शनिवार
25 फरवरी 2026, बुधवार
26 फरवरी 2026, गुरुवार