Shivpuri News: गरिमा पेट्रोल पंप पर स्कॉर्पियो कार ने पटवारी परिवार को उडा दिया

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी देहात थाना सीमा में एनएच 46 पर मौत बनकर दौड़ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने एक बाइक को उड़ा दिया। इस बाइक पर पटवारी अपनी पत्नी सहित सवार था। इस घटना में पटवारी दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए,घटना के बाद दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गरिमा पेट्रोल पंप के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, आंबेडकर कॉलोनी निवासी पटवारी मनोज निगम अपनी पत्नी के साथ बाइक से शहर लौट रहे थे। सतेरिया क्रॉसिंग पर हाईवे पर चढ़ते समय पीछे से आ रही कार (क्रमांक MH 05 FY 4504) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दंपति सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के समय वहां से गुजर रहे भीम आर्मी के संगठन मंत्री ठाकुर लाल जाटव ने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था की। उन्होंने घायल दंपति को जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि पटवारी की पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।