Shivpuri News: दिनारा बनेगी नगर परिषद, किया गया वार्डों का सीमा निर्धारण

Bhopal Samachar

करैरा। नगर परिषद दिनारा की प्रस्तावित वार्डों के परिसीमन 2011 की जनगणना अनुसार वार्डों की सीमा निर्धारण की प्रारंभिक सूचना का प्रकाशन 12 दिसंबर 2025 को किया गया। वार्डों की सीमा निर्धारण विभाजन की दावे आपत्तियां 22 दिसंबर तक सुनी जाएंगी। जिनका निराकरण 24 दिसंबर तक किया जाएगा।

नगर परिषद दिनारा में वार्डों की संख्या 15 है, जिनके विभाजन की कार्रवाई प्रचलित हो गई है। नगर परिषद दिनारा के प्रस्तावित वार्ड परिसीमन 2011 की जनगणना अनुसार वार्ड एक से लेकर 6 तक ग्राम पंचायत दिनारा क्षेत्र एवं वार्ड सात में दिनारा एवं ग्राम गौरा, बदरखा, वार्ड-8 में दबरा दिनारा, वार्ड-9 में दबरा दिनारा, जरगवां अब्बल, वार्ड 10 में चंदवरा, वार्ड-11 में दाबरदेही एवं वार्ड-12 में दाबरदेही और अंबारी, वार्ड-13 में अलगी, वार्ड-14 में अलगी एवं आवास एवं वार्ड-15 में सेवड़ी कला ग्राम को रखा गया है।

 वर्ष 2011 की जनगणना अनुसार नगर परिषद की कुल आबादी 21252 है। वार्डों की सीमा निर्धारण की प्रारंभिक सूचना का प्रकाशन अनुविभागीय अधिकारी करैरा अनुराग निंगवाल द्वारा किया गया।