शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा में अस्पताल परिसर में हुई महिला के साथ लूट के मामले को आज सिटी कोतवाली पुलिस ने ट्रेस कर करते हुए लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बदमाश से लूटा हुआ माल भी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवक महिला का पीछा कर रहा था और मौका मिलते ही उसने इस वारदात का अंजाम दिया था। पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए शहर में लगे 70 कैमरो को खंगाला था।
जैसा कि विदित है कि बीते 11 दिसंबर की शाम देहात थाना सीमा मे स्थित गौशाला क्षेत्र में निवास करने वाली मनीषा गोस्वामी उम्र 43 साल जिला अस्पताल परिसर में स्थित एनएनएम भवन में प्रशिक्षण के लिए जा रही थी,तभी अचानक से एक बदमाश ने महिला के ऊपर झपट्टा मारा उसका ग्रे कलर के मोतिया की माला जिसमे एक सोने का पेंडल गया हुआ था और एक रियलमी कंपनी का मोबाइल छीन कर ले गया।
अचानक हुए इस घटनाक्रम में महिला संभल नहीं सकी और वह गिर पड़ी जिससे उसका सिर पत्थर से टकरा गया था और वह गिर कर घायल हो गई थी। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इधर सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ अपराध क्रमांक 743/25 धारा 309(6) भादंवि के तहत मामला दर्ज करते हुए उसकी खोजबीन शुरू कर दी।
पुलिस ने शहर में लगे लगभग 70 कैमरो को खंगाला। इन कैमरो की मदद से उक्त महिला का पीछा करता हुए एक युवक दिखाई दे रहा था। इस युवक की पहचान करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए युवक को पोहरी बाईपास से गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए बदमाश की पहचान पोहरी विधानसभा के गोपालपुर गांव निवासी बृजेश धाकड़ उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई। पकड़े गए युवक से सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी बृजेश धाकड़ ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लूट में गया सोने का पेन्डल लगा मस्का और मोबाइल फोन बरामद किया, जिसकी कुल कीमत करीब ₹35,000 है। और अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है,बृजेश धाकड़ ने बताया कि वह महिला का पीछा कर रहा था और अस्पताल परिसर में एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पर सूनसान होते ही उसने इस घटना को अंजाम दिया है।
इस सराहनीय कार्रवाई में टीआई कृपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में उनि. सुमित शर्मा, प्र.आर. संतोष वंश, मनीष परौसे, राजवीर सिंह, आरक्ष बृजेश जादौन, अजीत राजावत, अजय यादव, शिवकुमार भौजा, और अजय यादव की विशेष भूमिका रही।