शिवपुरी। शिवपुरी जिले में मौसम ने यूटर्न ले लिया है। इस कारण रात अधिक सर्द होने लगी है। वह दिन के मौसम की बात करते सूर्यदेव के तेज कारण दिन का पारा उछाल मार रहा है। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। दो दिनों से न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर टिका है।
दिसंबर की शुरुआत में ठिठुरन से हुई है। माह के शुरुआती चार दिनों में रात का पारा 10 डिग्री से ऊपर चल रहा था। पांचवें दिन अचानक 7 डिग्री पर पहुंच गया। इस कारण सर्दी का असर पहले से अधिक बढ़ गया है।
शिवपुरी शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस या। शनिवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस था। यानी चौबीस घंटे में दिन के पारे में 3.8 डिग्री का उछाल आया है। बता दें कि 4 दिसंबर को न्यूनतम पारा 13 डिग्री था, जो 5 दिसंबर को 7 डिग्री पर पहुंच गया। एकाएक सर्दी बढ़ गई है। अब तापमान और नीचे जा सकता है। शिवपुरी जिले में हल्की शीतलहर भी महसूस की जा रही है।
नवंबर के 30 दिनों में न्यूनतम तापमान 8 दिन 10 डिग्री से नीचे रहा। यानी 3 दिन 8 डिग्री व 5 दिन 9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा शेष 22 दिन पारा 10 से लेकर 17 डिग्री सेल्सियस रहा।