Shivpuri News: विवाहिता का पति से सुलह कराने के बहाने बलात्कार,ससुर गिरफ्तार

Bhopal Samachar

पोहरी। शिवपुरी जिले के पोहरी थाना सीमा में निवास करने वाली एक विवाहिता के बलात्कार का मामला सामने आया है। विवाहिता ने अपने बलात्कार की रिपोर्ट अपने पति के साथ आकर दर्ज कराई थी। विवाहिता ने बताया कि उसके मामा ससुर ने उसे अपने घर पर 10 दिन रखा था और उसका बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पोहरी थाना सीमा में आने वाले गांव में निवास करने वाली 25 साल की विवाहिता ने बताया कि उसका पति के साथ झगड़ा हो गया। झगडे के बाद पति मजदूरी करने चला गया। विवाहिता ने बताया कि उसके बाद वह अपने मायके छत्तीसगढ़ जाने के लिए निकली थी कि रास्ते में झिरी का रहने वाला उसका मामा ससुर रास्ते में मिल गया था।

मामा ससुर को विवाहिता ने अपने झगडे के बारे मे बताया,आरोपी ससुर ने कहा कि वह तुम्हारे पति से सुलह करवा देगा। इस बहाने वह 23 नवंबर को अपने घर ले गया।  इसके बाद पीड़िता करीब 10 दिन मामा ससुर के यहां रही, जहां मामा ससुर ने उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

10 दिन बाद जब पति अपने मामा के यहां आया, तो पत्नी ने उसे सारी बात बताई। इसके बाद पीड़िता 9 दिसंबर को पोहरी थाने पहुंची और केस दर्ज कराया,पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी धर्मेंद्र ओझा का गिरफ्तार कर लिया।

इधर बच्चो को जाने से मारने की धमकी देकर बलात्कार
इसी बीच, शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र से भी दुष्कर्म का एक अन्य मामला सामने आया है। यहां बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर एक महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

30 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि 5 दिसंबर को वह अपने छोटे बच्चों के साथ घर पर अकेली थी, क्योंकि उसका पति बटाई के खेत पर गया हुआ था। रात में जब वह बच्चों के साथ सो रही थी, तभी छोटू रजक नाम का व्यक्ति घर में घुस आया। उसने पीड़िता का मुंह दबा दिया और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।

महिला की शिकायत पर नरवर थाना पुलिस ने आरोपी छोटू रजक के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।