पोहरी। शादी के चार साल बाद ही विवाहिता भावना उम्र 24 साल को उसकी दो छोटी बेटियों सहित ससुराल से निकाल दिया गया। ग्राम हरिनिवासखेड़ा निवासी भावना ने पोहरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2022 में राधेश्याम गोस्वामी से हुई थी। शुरुआती दिनों में सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पति और ससुराल पक्ष द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। उसकी दो बेटियां गोस्वामी 3 साल और काव्या गोस्वामी 3 माह हैं।
5 दिसंबर की शाम पति राधेश्याम, ससुर मुत्रा गोस्वामी और सास गुड्डी बाई ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता चाचा और भाई की मदद से मायके भरका पहुंच गई। पुलिस ने दहेज एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
