शिवपुरी SAF की 18वीं बटालियन परिसर मे आरक्षक के घर 16 लाख की चोरी

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना सीमा में ग्वालियर फोरलेन बाईपास पर स्थित एसएएफ 18वीं बटालियन के परिसर के अंदर निवास कर रहे आरक्षक के सूने मकान के घर चोरी होने की खबर मिल रही है। चोरी किए माल की कीमत 16 लाख रुपए बताई जा रही है। चोरी की घटना की जानकारी आरक्षक को जब मिली जब वह सुबह अपनी ड्यूटी से लौटा था। आरक्षक का परिवार शादी समारोह में बाहर गया था। बटालियर परिसर में चोरी की घटना से बटालियन परिसर की सुरक्षा पर अब सवाल खडा होना शुरू हो गए है।

आरक्षक ड्यूटी पर व पत्नी व बच्चे गए शादी समारोह में
जिले में चोरी का आतंक इतना बढ़ गया है कि पुलिस व एसएएफ परिसर ही सुरक्षित नहीं है। शुक्रवार-शनिवार रात को चोरों ने ग्वालियर रोड स्थित एसएएफ परिसर के अंदर बने शासकीय आवास में रहने वाले आरक्षक कृष्णकांत कुशवाह के घर को अपना निशाना बनाया। आरक्षक जहां अपनी ड्यूटी पर थे, वहीं उनकी पत्नी व बच्चे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।

घर में ताला लगा था और चोर मकान के अंदर दरवाजा का ताला तोड़कर घुसे और कमरे में रखी अलमारी में से 16 तोले सोने के जेवर, सवा किलो चांदी के जेवरात सहित 20 हजार रुपये नकद चुराकर ले गए। चोरी गए जेवर करीब 16 लाख रुपये कीमत के बताए गए हैं। सुबह जब आरक्षक कृष्णकांत ड्यूटी खत्म होने के बाद घर पहुंचे तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। उ

वर्तमान समय में बटालियन के कमांडेंट आलोक कुमार सिंह टीकमगढ जिले में प्रभारी एसपी के तौर पर हैं और उनकी अनुपस्थिति में यह चोरी की बड़ी घटना हुई है। पीड़ित आरक्षक ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सतनवाड़ा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद सतनवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।